चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), चेन्नई ने देशभर में स्थित केंद्रों/स्थानों के लिए विभिन्न संविदात्मक पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त 67 पोस्ट के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
![]()
चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), चेन्नई ने देशभर में स्थित केंद्रों/स्थानों के लिए विभिन्न संविदात्मक पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त 67 पोस्ट के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ये पद पूर्णत संविदा आधार पर प्रारंभिक अवधि 3 वर्ष तक या परियोजना पूर्ण होने तक के लिए जारी की गई है।, चयनित उम्मीदवारों को संगठन की आवश्यकता के अनुसार किसी अन्य परियोजना में नियुक्त किया जा सकता है। वहीं कर्मचारी के प्रदर्शन, परियोजना की आवश्यकता और अवधि के आधार पर अनुबंध को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
सी-डैक की ओर से जारी 67 रिक्तियों में प्रोजेक्ट एसोसिएट (फ्रेशर) के 15, प्रोजेक्ट इंजीनियर/पीएस एंड ओ एक्जीक्यूटिव (अनुभवी) के 20, प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर के 5, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन के 15 और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीडर के 12 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टर पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास सभी निर्दिष्ट पदों के लिए एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
वहीं, अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवार, जो नियुक्ति से पहले पाठ्यक्रम पूरा कर लेंगे, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि चयन होने पर नियुक्ति केवल आवश्यक न्यूनतम अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही होगी।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा (यदि लागू हो) और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पोस्ट के अनुसार 3.2 से 22.9 लाख रुपए के बीच होगी।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
Leave A Reviews