Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीआरपीएफ में नौकरी का सुनहरा मौका, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के 19 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर को इंटरव्यू


नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, सीआरपीएफ ने विभिन्न कंपोजिट अस्पतालों में संविदा के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के 19 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा करते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, सीआरपीएफ ने विभिन्न कंपोजिट अस्पतालों में संविदा के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के 19 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा करते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

सीआरपीएफ की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) पद के लिए जारी की गई 19 रिक्तियों में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, प्रयागराज का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, अवाडी का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, रायपुर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, भोपाल का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (ऑपथैल्मोलॉजी) - सीएच, सीआरपीएफ, भोपाल का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, मुजफ्फरपुर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, रामपुर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (एनेस्थीसिया) - सीएच, सीआरपीएफ, रामपुर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, रांची का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) - सीएच, सीआरपीएफ, रांची का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (एनेस्थीसिया) - सीएच, सीआरपीएफ, रांची का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, सिलचर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) - सीएच, सीआरपीएफ, सिलचर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी) - सीएच, सीआरपीएफ, हैदराबाद का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी) - सीएच, सीआरपीएफ, जम्मू का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी) - सीएच, सीआरपीएफ, भुवनेश्वर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी) - सीएच, सीआरपीएफ, जगदलपुर का 1; विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (ऑपथैल्मोलॉजी) - सीएच, सीआरपीएफ, पुणे का 1; और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) - सीएच, सीआरपीएफ, गांधीनगर का 1 पद शामिल है।

विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों (पुरुष और महिला) के इन पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति वॉक-इन-इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 85,000 रुपए प्रति माह होगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के पास इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 के तहत मान्यता प्राप्त एलोपैथिक मेडिकल क्वालिफिकेशन और अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी करने के साथ-साथ संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही पीजी डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित स्पेशलिटी में डेढ़ वर्ष का अनुभव या पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद ढाई वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 70 वर्ष से कम होनी चाहिए।

वॉक-इन-इंटरव्यू 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से इन रिक्तियों से संबंधित सीआरपीएफ के विभिन्न कंपोजिट अस्पतालों में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेजों (डिग्री, उम्र का प्रमाण, अनुभव प्रमाण-पत्र आदि) की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी लानी चाहिए। इसके अलावा, एक सादे कागज पर आवेदन लिखें, जिस पर उस पद का नाम लिखा हो, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं, और हाल की तीन पासपोर्ट साइज तस्वीरें भी साथ लानी होंगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 22:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News