Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीबीआई कार्रवाई को लेकर बाजवा का भगवंत मान सरकार पर हमला, बोले- जांच से क्यों बच रहे करीबी


अमृतसर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के खिलाफ सीबीई की कार्रवाई और चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन में बढ़ते उत्साह का दावा किया।

अमृतसर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के खिलाफ सीबीई की कार्रवाई और चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन में बढ़ते उत्साह का दावा किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के खिलाफ सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के सवाल पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस में सीबीआई की रेड और ओएसडी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद अब वही बात सामने आ रही है, जो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अक्सर कहते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई बाहरी जांच एजेंसी कार्रवाई करती है तो अगर व्यक्ति ईमानदार है, तो उसे जांच का सामना करना चाहिए और सच्चाई सामने आ जाएगी।

बाजवा ने आरोप लगाया कि अब जब जांच की बारी मुख्यमंत्री के करीबियों तक पहुंची है, तो उनके ओएसडी का पता नहीं चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजबीर घुमन गायब हैं और उनसे जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर बाजवा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव में वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का एकमात्र राजनीतिक विकल्प कांग्रेस है।

बाजवा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है और राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार तीसरे दिन इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि करोड़ों वोट हटाए जाते हैं, तो यह मतदाता के मौलिक अधिकार से वंचित करने जैसा है और संविधान के खिलाफ है।

इस बीच, पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सचिन पायलट के पंजाब दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता को विपक्ष की सच्चाई पता चल गई है और अब लोग कांग्रेस के साथ आ रहे हैं।

उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी हालात, कानून-व्यवस्था और विदेश से गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी बात की।

कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने बताया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और सचिन पायलट अमृतसर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कांग्रेस नेता स्वर्ण मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेकने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Date & Time : 2026-10-08 16:40:04

Share:

Leave A Reviews

Related News