Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीबीआई को बड़ी सफलता, 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा और हत्या के मामले में घोषित अपराधी गिरफ्तार


कोलकाता, 11 अग्सत (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल में 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा और हत्या के मामले में घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता, 11 अग्सत (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल में 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा और हत्या के मामले में घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, सीबीआई ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के रवींद्रनगर से घोषित अपराधी (पीओ) गोपाल दास उर्फ ​​विशाल पॉल को गिरफ्तार किया है।

इसी को लेकर सीबीआई ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति करके जानकारी दी कि आरोपी 2021 में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार था और कभी भी जांच या मुकदमे में शामिल नहीं हुआ। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने 50,000 रुपए के नकद इनाम की घोषणा की थी। ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इनपुट के आधार पर सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 19 अगस्त 2021 के आदेश का पालन करते हुए 25 अगस्त 2021 को यह मामला दर्ज किया था। यह मामला 2 मई 2021 को कोलकाता की शीतलतला लेन में अभिजीत सरकार की कथित हत्या से संबंधित नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन की एफआईआर को अपने हाथ में लेकर दर्ज किया गया था।

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 2021 और 2025 में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की। इनमें गोपाल दास उर्फ ​​विशाल पॉल के साथ-साथ परेश पाल (टीएमसी के तत्कालीन विधायक) और टीएमसी के तत्कालीन पार्षद स्वप्न समाद्दार और पापिया घोष भी शामिल थे, जिन पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे। यह मामला कलकत्ता की सिटी सेशंस कोर्ट में चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी गोपाल दास उर्फ ​​विशाल पॉल को मंगलवार को कलकत्ता की सक्षम अदालत के सामने पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News