Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीबीआई ने होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी मामले में सातवीं चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। होम बायर्स के साथ बड़े पैमाने पर हो रही धोखाधड़ी की चल रही जांच में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नोएडा स्थित एक आवास परियोजना से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के संबंध में मेसर्स सीक्वल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

सीबीआई द्वारा की गई जांच से पता चला है कि आरोपी बिल्डर कंपनी और उसके निदेशकों ने आपराधिक साजिश के तहत भोले-भाले घर खरीदारों/निवेशकों को झूठे आश्वासनों, गुमराह करने वाले बयानों और कपटपूर्ण वादों के माध्यम से बहकाया, जिससे उन्होंने बेईमानी से वित्तीय लाभ प्राप्त किया और पीड़ितों को अनुचित नुकसान पहुंचाया।

आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत सक्षम न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

सीबीआई वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत देश भर की विभिन्न बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ घर खरीदारों से जुड़े कथित धोखाधड़ी और धन के गबन के मामलों में दर्ज 50 मामलों की जांच कर रही है।

इससे पहले, सीबीआई ने इसी तरह के मामलों में मेसर्स रुद्र बिल्डवेल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों, मेसर्स ड्रीम प्रोकॉन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों, मेसर्स जयपी इंफ्राटेक लिमिटेड और उसके निदेशकों, मेसर्स एवीजे डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के साथ-साथ कुछ बैंकों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों, मेसर्स सीएचडी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों और मेसर्स शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ 6 आरोपपत्र दायर किए थे।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News