Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीबीएसई से जुड़े मुद्दों पर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सीबीएसई समेत स्कूल शिक्षा से जुड़े प्रमुख संस्थानों और कार्यक्रमों की देखरेख करता है।

बैठक के बाद शिक्षा मंत्री ने इस संदर्भ में जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सीबीएसई से संबंधित विषयों की समीक्षा करना था। इस दौरान बोर्ड की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सीबीएसई की कार्यप्रणाली में अधिक दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के उपायों की भी समीक्षा की गई। शैक्षणिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ परीक्षा व्यवस्था को सुचारु और भरोसेमंद बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। परीक्षा से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रबंधन, स्पष्ट प्रक्रियाओं और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।

प्रशासनिक स्तर पर भी सीबीएसई की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल एवं व्यवस्थित करने पर विचार किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और सीबीएसई से जुड़े अन्य पक्षों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

बता दें कि सीबीएसई की ओर से हाल के दिनों में परीक्षा परिणाम, पूरक परीक्षाओं और शैक्षणिक संसाधनों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर अगस्त में कक्षा 12 की पूरक परीक्षा के परिणाम तथा अन्य परीक्षाओं से संबंधित सूचनाएं जारी की गई हैं।

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीते महीने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद से मंत्रालय के विभिन्न विभागों और संस्थानों की लगातार समीक्षा बैठकें की हैं। इससे पहले उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जुड़े मुद्दों और शिक्षा क्षेत्र की अन्य प्राथमिकताओं को लेकर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं। सरकार का जोर अब सीबीएसई की शैक्षणिक, परीक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर है।

--आईएएनएस

जीसीबी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News