Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीडब्ल्यूजी 2026: अंकुश ने जीता गोल्ड, नरेंद्र को सिल्वर, बॉक्सिंग में भारत का दिखा दमखम


ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार रात बॉक्सिंग के अंतिम दो मुकाबलों में भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया। अंकुश पंघाल (पुरुष 80 किग्रा वर्ग) ने 'गोल्डन पंच' लगाया, जबकि नरेंद्र (पुरुष 90+ किग्रा) को सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा।

ग्लासगो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार रात बॉक्सिंग के अंतिम दो मुकाबलों में भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया। अंकुश पंघाल (पुरुष 80 किग्रा वर्ग) ने 'गोल्डन पंच' लगाया, जबकि नरेंद्र (पुरुष 90+ किग्रा) को सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा।

भारत ने बॉक्सिंग में कुल 10 मेडल के साथ अपने अभियान की समाप्ति की। इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल हैं। इसी के साथ भारत कुल 38 मेडल के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। देश की झोली में अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं।

पुरुष 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल ने एसईसी हॉल-5 में लड़ी गई बाउट नंबर-186 में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया। पहले राउंड में इंग्लिश मुक्केबाज पूरी तरह से दबदबा बनाते नजर आए। राउंड की समाप्ति पर सभी पांच जजों ने अपना फैसला डिमेजी के पक्ष में दिया। इसके बाद अगले राउंड में अंकुश ने वापसी करते हुए तीन जजों से 10-10 अंक हासिल किए। अंतिम राउंड निर्णायक बन गया था, जिसमें अंकुश ने चार जजों से 10-10 अंक हासिल करते हुए खिताबी मुकाबला अपने नाम किया।

पुरुष 90+ किग्रा वर्ग में भारत के नरेंद्र को इंग्लैंड के डामर थॉमस के हाथों 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले राउंड को इंग्लिश मुक्केबाज ने 4-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया था। अगले राउंड में थॉमस ने सभी पांच रेफरी से 10-10 अंक हासिल किए। अंतिम राउंड में नरेंद्र सिर्फ एक ही जज से 10 अंक हासिल कर सके और इंग्लिश बॉक्सर ने खिताब अपने नाम कर लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत के लिए खाता खोला, जिन्होंने महिलाओं की 54 किलोग्राम प्रतियोगिता में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद जैस्मिन लंबोरिया (विमेंस 57 किलोग्राम) ने नॉर्दन आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि, जादुमणी सिंह को सिल्वर से संतोष करना पड़ा, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 5-0 से हराया।

शाम में, साक्षी ने 51 किलोग्राम वर्ग के खिताबी मैच में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। अगले मुकाबले में प्रिया घणघस ने कनाडा की मैरी-बथूल अल-अहमदियेह को 4-1 से मात देकर मेडल टैली में भारत के लिए एक और गोल्ड जोड़ा। बॉक्सर अरुंधति चौधरी (महिला 70 किलोग्राम वर्ग) ने गोल्ड और लवलीना बोरगोहेन (महिला 75 किलोग्राम वर्ग) ने सिल्वर मेडल जीते, जबकि सचिन सिवाच ने इंग्लैंड के बॉक्सर के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News