Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीडब्ल्यूजी 2026: उपलब्धि के बाद पीएम मोदी से मिलने का इंतजार, खिलाड़ियों में उत्साह


नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 4 बजे 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय एथलीट्स से मुलाकात करेंगे, जिसे लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 4 बजे 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय एथलीट्स से मुलाकात करेंगे, जिसे लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

पैरा-एथलीट और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस शॉट पुट एफ57 के सिल्वर मेडलिस्ट शुभम जुयाल ने 'आईएएनएस' से कहा, "जब कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मेरा चयन हुआ, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे भरोसा था कि भारत को दो मेडल मिलेंगे—एक सोमण राणा को और एक मुझे। कॉमनवेल्थ गेम्स का अनुभव भी मेरे लिए बहुत अच्छा रहा, क्योंकि यह मेरा पहला बड़ा इवेंट था। मैंने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा। मुझे यकीन है कि जो मैंने इस बार सीखा है, वह भविष्य की प्रतियोगिताओं में मेरी मदद करेगा।"

उन्होंने कहा, "अनुशासन, निरंतरता और सही इरादा आपको हमेशा मदद करता है। मुझे लगता है कि हमें सरकार से काफी मदद और समर्थन मिला है। अगर आप इस साल टूटे नेशनल रिकॉर्ड्स की संख्या को देखें, तो यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर शुभम जुयाल कहते हैं, "कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त था, और अब मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला है। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा मौका है क्योंकि बहुत कम लोगों को अपने देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलता है। ऐसी उपलब्धि के बाद, यह मुलाकात और भी खास हो जाती है। प्रधानमंत्री को खेलों में भी बहुत दिलचस्पी है।"

2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में विमेंस डिस्कस थ्रो की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सीमा कालीरमन ने कहा, "प्रत्येक एथलीट का सपना होता है कि उसे ऐसा अनुभव मिले। हमारे प्रधानमंत्री हर तरह से एथलीट्स का समर्थन करते हैं और हर मामले में हमारा हौसला बढ़ाते हैं। वह समय-समय पर हमारा हाल-चाल भी पूछते रहते हैं। जैसे ही हमने मेडल जीता, उन्होंने हमें बधाई भी दी। उनका तहेदिल से धन्यवाद। पीएम मोदी बहुत विनीत स्वभाव के हैं।"

ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस शॉट पुट एफ57 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा-एथलीट सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर कहा, "मैं सेना से हूं। आज प्रधानमंत्री से मिलने का मौका पाकर बहुत खुश हूं। कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद उनसे मिलना और उनका आशीर्वाद पाना मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक और उत्साह बढ़ाने वाला रहा है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। पीएम हमारा हौसला बढ़ाते रहें। हम देश के लिए मेडल जीतते रहेंगे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News