Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी ने 58 किग्रा वर्ग में जीता ब्रॉन्ज, भारत के नाम छठा मेडल


नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। महिला वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने सोमवार को भारत के लिए 58 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है।

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। महिला वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने सोमवार को भारत के लिए 58 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है।

नाइजीरिया की रफियातू फोलाशादे लावाल ने कुल 229 किग्रा (103 स्नैच और 126 क्लीन एंड जर्क) उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कनाडा की एन सोफी ताशेरो ने कुल 215 किग्रा (94 स्नैच और 121 क्लीन एंड जर्क) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बिंद्यारानी देवी कुल 199 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्होंने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा भार उठाया।

एसईसी आर्माडिलो में भारत की स्टार वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम वजन उठाकर संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। बिंद्यारानी ने अपने पहले प्रयास में 83 किग्रा, दूसरे में 85 किग्रा और तीसरे प्रयास में 87 किग्रा सफलतापूर्वक उठाया।

स्नैच राउंड में इंग्लैंड की एलिजा प्रैट ने भी 87 किग्रा वजन उठाया, जबकि भारत की बिंद्यारानी समान वजन उठाने के बावजूद प्रयासों के क्रम (काउंटबैक) के आधार पर उनके पीछे रहीं। नाइजीरिया की रफियातू फोलाशादे लावाल ने स्नैच में 103 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। कनाडा की एन सोफी ताशेरो 94 किग्रा के साथ दूसरे पायदान पर रहीं।

'क्लीन एंड जर्क' राउंड में रफियातू फोलाशादे लावाल ने 117 किग्रा, 122 किग्रा और 126 किग्रा के तीन सफल प्रयास किए। वहीं, एन सोफी ताशेरो 111 किग्रा, 115 किग्रा और 121 किग्रा के तीनों प्रयास में सफल रहीं। भारत की बिंद्यारानी देवी 110 किग्रा के पहले प्रयास में नाकाम रहीं, जिसके बाद उन्होंने अगले प्रयास में 112 किग्रा वजन उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 4 किग्रा वजन बढ़ाया, लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं कर सकीं।

इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठा पदक हासिल किया। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ देश के लिए खाता खोला था, जिसके बाद ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की वेटलिफ्टिंग (60 किग्रा) प्रतियोगिता में भारत को सिल्वर जिताया। महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 48 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड जीता। पुरुष वेटलिफ्टर मुथुपांडी राजा ने 65 किग्रा वर्ग में सिल्वर हासिल किया, जबकि महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने (53 किलोग्राम) में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News