Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीडब्ल्यूसी भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर सहित 327 पदों पर निकली वैकेंसी, 17 अक्टूबर से करें आवेदन


नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) ने सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) सहित विभिन्न 327 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल जारी करके आवेदन मांगे हैं।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) ने सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) सहित विभिन्न 327 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल जारी करके आवेदन मांगे हैं।

सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी 327 रिक्तियों में सहायक प्रबंधक (सामान्य) के 70, सहायक प्रबंधक (तकनीकी) के 60, सहायक प्रबंधक (वित्त) के 10, सहायक प्रबंधक (इंजीनियरिंग - सिविल) के 22, सहायक प्रबंधक (इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रिकल) के 5, सहायक प्रबंधक (इंजीनियरिंग - मैकेनिकल) के 4, जूनियर एग्जीक्यूटिव (सामान्य) के 78 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (तकनीकी) के 78 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक तय की गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीडब्ल्यूसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सहायक प्रबंधक (सामान्य) के लिए किसी भी विषय में दो साल की पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा, सहायक प्रबंधक (तकनीकी) के लिए कृषि/खाद्य प्रौद्योगिकी/खाद्य विज्ञान/खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी/खाद्य प्रौद्योगिकी प्रबंधन/जैव प्रौद्योगिकी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, सहायक प्रबंधक (वित्त) के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन के साथ ही फाइनेंस और अकाउंटिंग के क्षेत्र में योग्यता प्राप्त करने के बाद का तीन वर्षों का अनुभव या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ ही सीए इंटरमीडिएट/सीएमए इंटरमीडिएट, सहायक प्रबंधक (इंजीनियरिंग - सिविल) के लिए सिविल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, सहायक प्रबंधक (इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होनी चाहिए।

सहायक प्रबंधक (इंजीनियरिंग - मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, जूनियर एग्जीक्यूटिव (सामान्य) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ ही कंप्यूटर एप्लिकेशन और एमएस ऑफिस आदि की व्यावहारिक, एवं जूनियर एग्जीक्यूटिव (तकनीकी) के लिए बीएससी (कृषि)/बीएससी (वनस्पति विज्ञान)/बीएससी (जंतु विज्ञान)/बीएससी (जैव प्रौद्योगिकी)/बीएससी (सूक्ष्म जीव विज्ञान)/बीएससी (जैव रसायन)/बीएससी (खाद्य विज्ञान)/बीएससी (रसायन विज्ञान) के साथ ही कंप्यूटर एप्लिकेशन और एमएस ऑफिस आदि की व्यावहारिक जानकारी होनी चाहिए। वहीं, सहायक प्रबंधक (वित्त) के लिए कैंडिडेट्स के पास 3 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख यानी 15 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकमत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सहायक प्रबंधक पदों के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच और जूनियर एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए 29,000 से 93,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,350 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिलाएं/दिव्यांग/पूर्व सैनिक के लिए 500 रुपए तय की गई है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-16 19:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News