Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीधी: नशा मुक्त अभियान के तहत 9 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मड़वास थाना पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मड़वास थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में एक सक्रिय टीम गठित की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम दरीमाडोल में अवैध गांजे की एक बड़ी खेप आने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी सतेन्द्र उर्फ ‘मुखिया’ जायसवाल को धर दबोचा।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज और कोर्ट में पेशी

पुलिस ने आरोपी मुखिया जायसवाल (34 वर्ष) की तलाशी ली, तो उसके पास से प्लास्टिक के बैग में रखा 9 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय मझौली में पेश किया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था और जिले में इसके और कौन से नेटवर्क जुड़े हैं।

टीम की तत्परता से मिली सफलता

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के साथ उपनिरीक्षक आर.एस. सोनबंसी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रधान आरक्षक लालमणि रावत, सूर्य प्रताप सिंह और आरक्षक प्रवीण, राहुल, राकेश, संजय तथा दिनेश शामिल थे। जिले में पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशा मुक्ति के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News