Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीएम भूपेंद्र पटेल की टाई टोरंटो के उद्यमियों और सीएचसीसी के साथ हुईं राउंड टेबल बैठकें


गांधीनगर, 25 अगस्‍त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 के संदर्भ में यूएस-कनाडा के दौरे पर गए गुजरात प्रतिनिधिमंडल की टोरंटो यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को दो राउंड टेबल बैठकों का आयोजन किया गया।

गांधीनगर, 25 अगस्‍त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 के संदर्भ में यूएस-कनाडा के दौरे पर गए गुजरात प्रतिनिधिमंडल की टोरंटो यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को दो राउंड टेबल बैठकों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इन राउंड टेबल बैठकों की श्रृंखला में टाई द इंडस एंटरप्रेन्योर्स के लगभग 30 प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।

उन्होंने स्टार्टअप्स फाउंडर्स, उद्यमियों और टाई के सदस्यों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ग्लोबली कॉम्पीटिटिव इनोवेशन, इकोनॉमी बनाने के भविष्य उन्मुख विजन के बारे में चर्चा-विमर्श किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुजरात देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के संदर्भ में विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसीज, फाइनेंशियल सर्विसेज और फिनटेक के क्षेत्रों में कनाडाई उद्यमों और गुजरात के इन क्षेत्रों के उद्यमों के बीच सहयोग और भागीदारी को अधिक मजबूत करने के संबंध में चर्चाएं कीं।

इतना ही नहीं, राज्य की मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसीज और वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधाओं की भी जानकारी टाई मेंबर्स को दी।

टाई टोरंटो की स्थापना वर्ष 2000 में हुई है और कनाडा सरकार तथा उद्योग जगत को विश्वभर के सफल कनाडाई उद्यमियों के साथ जोड़ने का सेतु रूपी कार्य करने का उद्देश्य टाई करता है।

सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, हेल्थकेयर, बायोटेक, मीडिया, टेलीकॉम, आईटी सर्विसेज और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स जैसे बहुविध क्षेत्रों के लोग टाई के मेंबर्स हैं।

उद्यमी, निवेशक, विशेषज्ञ और उद्योग अग्रणी परस्पर जुड़कर नॉलेज एंड एक्सपीरियंस शेयरिंग के साथ कॉन्टेक्ट्स और बिजनेस डेवलपमेंट के लिए टाई के माध्यम से कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इन सदस्यों के साथ चर्चा-परामर्श के दौरान आगामी वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 से पहले गुजरात में निवेश, इनोवेशन और स्केलिंग के लिए अवसर तलाशने का आमंत्रण दिया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने एक अन्य राउंड टेबल के अंतर्गत कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ आयोजित बैठक में सीएचसीसी द्वारा वाइब्रेंट समिट-2027 में सहभागिता के लिए दिखाई गई उत्सुकता की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपेक्षा व्यक्त की कि इसके परिणामस्वरूप बी2बी जुड़ाव, निवेश और भागीदारी के जो नए मार्ग खुलेंगे, वे कनाडा-गुजरात के बीच आर्थिक संबंधों को अधिक मजबूत बनाएंगे।

इस राउंड टेबल बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव एमके दास, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव टी. नटराजन, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा तथा गुजरात प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सचिव जुड़े।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News