Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीएम हेमंत ने एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव, कहा- झारखंड को 13 हजार करोड़ का होगा नुकसान


रांची, 26 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेग्युलेशन) एक्ट में नए संशोधन का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को उन्होंने इस संबंध में राजकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया।

रांची, 26 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेग्युलेशन) एक्ट में नए संशोधन का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को उन्होंने इस संबंध में राजकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संसद में पारित नए संशोधन से झारखंड को हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। इससे राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ेगा। झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन खनन का नुकसान यहां के स्थानीय लोगों को उठाना पड़ता है। खनन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित और अन्य वंचित समुदायों को विस्थापन, जमीन से बेदखली, पर्यावरणीय नुकसान और सामाजिक बदलाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खनिज से होने वाली कमाई का एक हिस्सा इन क्षेत्रों के विकास और प्रभावित लोगों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खनन प्रभावित क्षेत्रों और वहां रहने वाले लोगों के विकास के लिए झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस एक्ट, 2024 लागू किया था। इसके जरिए करीब 13 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की व्यवस्था की गई थी, जिसका उपयोग विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा रहा है। लेकिन, केंद्र के नए संशोधन से खनिज वाली जमीन पर कर, उपकर और सेस लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित हो गए हैं। पुराने बकाया और वसूली नहीं हुई राशि से जुड़े दावों को भी प्रभावित किया गया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नए कानून से खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए उपलब्ध संसाधन कम होंगे। इससे उन समुदायों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए चलाए जा रहे प्रयासों पर भी असर पड़ेगा, जिन्हें खनन के कारण विस्थापन और पर्यावरणीय नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट के खनिज और खनिज वाली जमीन पर कर लगाने से संबंधित फैसले का हवाला देते हुए कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्यों को भूमि पर कर लगाने का अधिकार है। खनिज वाली जमीन भी भूमि है और उसके मूल्य या उत्पादन के आधार पर कर लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से मिलने वाले लाभ का हिस्सा खनन प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासियों, दलितों और अन्य वंचित समुदायों के विकास पर खर्च करना राज्य का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने केंद्र से संशोधन कानून पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। विधानसभा में पेश राजकीय संकल्प पारित कर दिया गया।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसके

Date & Time : 2026-11-26 13:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News