Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिए दी बधाई


भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के 'ओवर ऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के 'ओवर ऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के बेटों और बेटियों ने सभी 4 वर्गों में चैंपियनशिप जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्कृष्ट खेल अधोसंरचना निर्माण और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जूनियर-सब-जूनियर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदेशन से प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में जलक्रीड़ा के मानचित्र पर प्रदेश को शीर्ष स्थान दिलवाने वाले सभी जांबाज खिलाड़ियों और म.प्र. वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी बधाई की पात्र है।

बता दें कि मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने रायपुर (छत्तीसगढ़) में 12 से 14 जून 2026 तक हुई 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब दिलवाया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक (25 स्वर्ण, 11 रजत और 3 कांस्य) अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठता सिद्ध की।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News