Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीएम विजय ने चेन्नई में आविन लैबोरेटरी की नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन


चेन्नई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बुधवार को चेन्नई के माधवरम डेयरी कॉम्प्लेक्स में आविन की सेंट्रल लैबोरेटरी के लिए बने अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। यह बिल्डिंग 2.23 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई है।

चेन्नई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बुधवार को चेन्नई के माधवरम डेयरी कॉम्प्लेक्स में आविन की सेंट्रल लैबोरेटरी के लिए बने अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। यह बिल्डिंग 2.23 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान आविन सेंट्रल डेयरी के संचालन का निरीक्षण भी किया और यहां चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। इसमें दूध की खरीद, प्रोसेसिंग और वितरण शामिल है।

इस दौरे के दौरान सीएम विजय ने अधिकारियों से चेन्नई के अलग-अलग हिस्सों में पैकेट दूध की सप्लाई की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने माधवरम कॉम्प्लेक्स के अंदर बन रही नई डेयरी फैसेलिटी के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब शिकायतें आ रही थीं कि आविन दूध की सीमित उपलब्धता के कारण उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से दूध मिलना मुश्किल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि रिटेल दुकानों पर स्टॉक जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे कुछ लोगों को महंगे प्राइवेट ब्रांड का दूध खरीदना पड़ रहा है।

दी गई जानकारी के अनुसार, माधवरम सुविधा में रोजाना चार लाख से साढ़े चार लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। यहां से पैकेट दूध को ट्रकों के जरिए 45 से ज्यादा वितरण रूटों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है।

इतने बड़े वितरण नेटवर्क के बावजूद, उपभोक्ताओं ने मोहल्ले की दुकानों पर कमी की शिकायत की है। उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता ने उन परिवारों को प्रभावित किया है जो नियमित रूप से आविन दूध पर निर्भर हैं।

सीएम विजय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ डेयरी की खरीद और वितरण व्यवस्था पर चर्चा की। माधवरम डेयरी रोजाना तीन लाख से 3.6 लाख लीटर दूध को प्रोसेस और मार्केट करती है। कॉम्प्लेक्स में दूध को ठंडा करने की सुविधा और 80 मीट्रिक टन दूध पाउडर रखने की क्षमता वाले स्टोरेज रूम भी हैं।

निरीक्षण में मौजूदा डेयरी संचालन और चल रहे निर्माण कार्य दोनों शामिल थे, साथ ही कॉम्प्लेक्स के अंदर अतिरिक्त लैबोरेटरी बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया गया।

--आईएएनएस

वीकेयू/

Date & Time : 2026-10-07 14:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News