Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीएम योगी के बयान पर विपक्षी नेताओं ने साधा निशाना, कहा- भाजपा नेता जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं


लखनऊ, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

लखनऊ, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि योगी आदित्यनाथ की राजनीति सिर्फ धर्म के इर्द-गिर्द घूमती है। वे धर्म के नाम पर कुछ भी कह सकते हैं। सड़कों पर नियमित धार्मिक सभाओं की अनुमति नहीं होनी चाहिए, चाहे वे हिंदुओं, मुसलमानों या किसी अन्य धर्म से संबंधित हों। लेकिन अगर कोई विशेष पर्व या अवसर है, तो कुछ छूट दी जा सकती है और उचित व्यवस्था की जा सकती है।

राज्य में हो रही मुठभेड़ों पर तनुज पुनिया ने कहा कि सरकार को यह भी बताना चाहिए कि किसके एनकाउंटर हो रहे हैं। क्या बेकसूर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है? किसके साथ मुठभेड़ हो रही हैं?

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के नेता देश, प्रदेश को गुमराह करने पर लगे हुए हैं। पेट्रोल-डीजल, खाद, गैस के लिए जनता लाइन में लगी हुई है। हर वर्ग पीड़ित है, महंगाई की मार झेल रहा है। देश का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का विवादित बयान देकर सीएम योगी यूपी की जनता का मूड बदलना चाहते हैं।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी की जनता बेरोजगारी, महंगाई, डीजल-पेट्रोल और खाद की किल्लत को लेकर जूझ रही है। सही मुद्दों पर चर्चा न करके केवल मुद्दों से भटकाना और गुमराह करने की कार्य पद्धति रही है। उन्होंने कहा कि अभी पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाया गया है। यह भाजपा की नाकामी है।

वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को पहले नौकरियां, शिक्षक भर्ती, बिना पेपर लीक के परीक्षा और कानून व्यवस्था ठीक करने के बारे में बात क्यों नहीं करती है? इस मामले में सरकार विफल है। यूपी देश में अपराध के मामले में, महिलाओं से अपराध में नंबर एक पर आ चुका है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि तीसरी बार नीट का पेपर लीक हुआ है। भाजपा की सरकार में कोई परीक्षा ठीक से सम्पन्न नहीं हो पा रही है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News