Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीएमजी का '2026 लालटेन महोत्सव गाला' प्रसारित

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। मंगलवार को चीनी पारंपरिक लालटेन महोत्सव के रूप में मनाया गया है। इसके अवसर पर मंगलवार रात 8 बजे चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी ने '2026 लालटेन महोत्सव गाला' प्रस्तुत किया।

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। मंगलवार को चीनी पारंपरिक लालटेन महोत्सव के रूप में मनाया गया है। इसके अवसर पर मंगलवार रात 8 बजे चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी ने '2026 लालटेन महोत्सव गाला' प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम ने खुशी और उल्लास के साथ लालटेन महोत्सव मनाने की भावना को आगे बढ़ाते हुए सद्भाव और पुनर्मिलन के रंगों को उजागर किया। इसमें गीत-नृत्य, ओपेरा, स्केच, कॉमेडी, जादू सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए, जिसमें दुनिया भर के चीनी और विदेशी मित्रों ने लालटेन महोत्सव मनाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान लालटेन देखना, पहेलियां सुलझाना और थांगयुआन (चावल के गोले) बनाना जैसी लालटेन महोत्सव की लोक परंपराएं जारी रहीं। इस वर्ष के लालटेन महोत्सव गाला में, हेलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्बिन, चच्यांग प्रांत का यिवू शहर, आन्ह्वेई प्रांत की राजधानी हफेई और सछ्वान प्रांत के यीपिन शहर को चार उप-केंद्र के रूप में रंगीन रोशनी और उत्साह से जगमगाया गया।

बता दें कि चाइना मीडिया ग्रुप का '2026 लालटेन महोत्सव गाला' सीएमजी के कई टेलीविजन चैनलों, रेडियो फ्रीक्वेंसी और न्यू मीडिया प्लेटफार्मों पर एक साथ प्रसारित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News