Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 35 हजार से ज्यादा जवान तैनात, गृह सचिव ने राज्यों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश


नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को लेकर केंद्र और दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को लेकर केंद्र और दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए सीमा क्षेत्रों पर पुलिस विशेष निगरानी रखें और किसी भी अराजक तत्व की आवाजाही पर कड़ी नजर बनाए रखी जाए।

गृह सचिव ने अपने पत्र में 2018 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा है कि प्राप्त पुख्ता सूचनाओं के आधार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सलाह जारी की गई है। राज्यों को दिल्ली पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर तक मार्च के ऐलान के बाद पुलिस ने सभी टीमों को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी प्रदर्शन करने की कोशिश की जाए, वहां प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाए।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती के लिए भेजी गई इकाइयों को हथियार जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित निदेशालयों को पत्र भी भेजे गए हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन के हालिया प्रदर्शन के विपरीत इस बार पुलिसकर्मियों को लाठी लेकर ड्यूटी करने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ किसी भी प्रकार के मौखिक विवाद से बचें। सूत्रों के अनुसार, पुलिस का मानना है कि कुछ लोग पुलिस की नकारात्मक छवि दिखाने के उद्देश्य से वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की कोशिश कर सकते हैं।

हिरासत में लिए जाने वाले प्रदर्शनकारियों को छह निर्धारित अस्थायी निरोध केंद्रों में रखा जाएगा। इनमें छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर सामुदायिक केंद्र और पंडरावल सामुदायिक केंद्र शामिल हैं।

प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय दिल्ली में फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस), अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, इमारतों की छतों पर निगरानी दल और ड्रोन तैनात किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 35,000 से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। इस आंदोलन में कई छात्र संगठनों और राजनीतिक समूहों के शामिल होने की भी संभावना है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रदर्शन के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है।

--आईएएनएस

एएमटी/

Date & Time : 2026-10-09 21:55:01

Share:

Leave A Reviews

Related News