Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीजीटीएन सर्वेक्षण : आपूर्ति श्रृंखला आधारित पारस्परिक सहयोग उल्लेखनीय रूप से उभरा


बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में तीव्रता, प्रमुख समुद्री परिवहन मार्गों में व्यवधान और बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद के बीच, वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला अभूतपूर्व अनिश्चितता का सामना कर रही है। इसी संदर्भ में आयोजित चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (सीआईएससीई) ने विश्वव्यापी ध्यान आकर्षित किया है।

बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में तीव्रता, प्रमुख समुद्री परिवहन मार्गों में व्यवधान और बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद के बीच, वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला अभूतपूर्व अनिश्चितता का सामना कर रही है। इसी संदर्भ में आयोजित चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (सीआईएससीई) ने विश्वव्यापी ध्यान आकर्षित किया है।

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (सीजीटीएन) द्वारा जारी एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार, 79.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने खुली वैश्विक अर्थव्यवस्था के निर्माण को बढ़ावा देने में चीन के योगदान की सराहना की और उनका मानना है कि चीन वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं का एक मजबूत रक्षक और निर्माता है।

इस वर्ष के सीआईएससीई में 85 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के कुल 676 उद्यम और संस्थान भाग ले रहे हैं, जिनमें विदेशी प्रदर्शकों का अनुपात बढ़कर 36.5 प्रतिशत हो गया। प्रदर्शकों द्वारा लाए गए औद्योगिक श्रृंखला के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम भागीदारों को मिलाकर, प्रदर्शकों की वास्तविक संख्या 1,200 से अधिक है, और वार्ता के लिए 200 से अधिक विदेशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल चीन आए थे।

83.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना था कि यह वैश्विक उद्यमों के लिए चीनी बाजार और औद्योगिक श्रृंखला के प्रबल आकर्षण को पूरी तरह से दर्शाता है। वहीं, 80.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि सीआईएससीई की उच्च लोकप्रियता न केवल चीन की संपूर्ण औद्योगिक श्रृंखला के अनूठे लाभ से उपजी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग को मजबूत करने के लिए वैश्विक व्यापार समुदाय की साझा अपेक्षा को भी प्रतिबिंबित करती है।

उल्लेखनीय बात यह है कि इस वर्ष के सीआईएससीई में पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पवेलियन स्थापित किया गया, जिसमें नीविडिया और इंटेल जैसी विश्व की अग्रणी एआई कंपनियों को एक साथ लाकर विश्व के लिए भविष्य के औद्योगिक परिदृश्य को संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया गया। 66.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने वैश्विक एआई प्रौद्योगिकी और औद्योगिक श्रृंखलाओं के एकीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान और सहयोग मंच बनाने के लिए सीआईएससीई की प्रशंसा की।

वहीं, 80.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना था कि आपूर्ति श्रृंखला सहयोग पर आधारित विश्व की पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के रूप में, सीआईएससीई वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं में गहन एकीकरण और सहयोग को और बढ़ावा देगी।

इस वर्ष के सीआईएससीई ने "चौथे चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो की पेइचिंग पहल" जारी की, जिसमें सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करने, डब्ल्यूटीओ को केंद्र में रखते हुए बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की दृढ़ता से रक्षा करने, उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियमों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठाने और औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सहयोगात्मक दक्षता में सुधार करने का आह्वान किया गया है।

सर्वेक्षण में, 82 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना था कि सीआईएससीई वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता और सुचारू प्रवाह को बनाए रखने और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करता है। उधर, 86.4 फीसदी उत्तरदाताओं ने बताया कि अधिक लचीले, अधिक टिकाऊ और पारस्परिक रूप से लाभकारी नए विकास प्रतिमान के निर्माण के लिए सभी देशों के साथ चीन के संयुक्त प्रयास वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता के प्रति एक जिम्मेदार प्रमुख देश के रूप में चीन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

बता दें कि सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफार्मों पर प्रकाशित किया गया था, जिसमें कुल 4,753 प्रतिभागियों ने 24 घंटों के भीतर अपने विचार व्यक्त किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News