Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शिखर धवन का दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर रूप में स्वागत करते हुए प्रसन्नता है: आशीष सूद

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस सिलसिले में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मंगलवार को मुलाकात की। दिल्ली के गृह मंत्री और खेल मंत्री आशीष सूद ने पत्रकारों के सामने शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में परिचित कराते हुए खुशी जताई।

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस सिलसिले में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मंगलवार को मुलाकात की। दिल्ली के गृह मंत्री और खेल मंत्री आशीष सूद ने पत्रकारों के सामने शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में परिचित कराते हुए खुशी जताई।

मीडिया से बात करते हुए आशीष सूद ने कहा, "आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे दिल्ली सचिवालय में आप सभी से दिल्ली से संबंध रखने मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन से मिलाते हुए बहुत खुशी है।"

उन्होंने कहा, "शिखर धवन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार दिल्ली में युवाओं एवं खेलों के विकास को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।"

सूद ने कहा, "शिखर धवन का दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में हम स्वागत करते हैं। खेल के क्षेत्र में युवा कैसे आगे आएं, इसके लिए ये स्वप्रेरित होकर और आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं। उनका जुड़ाव इस पहल को नई ऊर्जा, विश्वसनीयता और व्यापक पहचान प्रदान करेगा, साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रेरणा और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराएगा। दिल्ली खेल महाकुंभ 13 फरवरी से शुरू होगा। शिखर धवन आयोजन के दौरान युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मौजूद रहेंगे।"

दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने के बाद शिखर धवन ने कहा था, "मैं बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं और इस सम्मान के लिए दिल्ली सरकार और शिक्षा और खेल निदेशालय को धन्यवाद देना चाहता हूं। दिल्ली खेल महाकुंभ इस क्षेत्र में खेल के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो प्रतिभाओं से भरा हुआ है और सही मौके और एक्सपोजर की तलाश में है। एक प्रोफेशनल एथलीट के तौर पर, मैं अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक प्लेटफॉर्म मिलने के महत्व को समझता हूं और अपने वेंचर दा वन स्पोर्ट्स के माध्यम से, मैं युवाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए एक रास्ता बनाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हूं। भारतीय खेलों में दिल्ली की एक समृद्ध विरासत है और मुझे उम्मीद है कि इस एसोसिएशन के माध्यम से मैं उभरती प्रतिभाओं को खुद पर विश्वास करने और भाग लेने के लिए प्रेरित कर पाऊंगा, जिससे दिल्ली को देश की खेल राजधानी बनाने के हमारे विजन में योगदान मिलेगा।"

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News