Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी नई गति: योगेंद्र उपाध्याय


लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है।

लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है।

इसी क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुधवार को आशियाना स्थित निर्माणाधीन उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद भवन का निरीक्षण किया तथा उच्च शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित कैंप कार्यालय का लोकार्पण कर उसे विभागीय कार्यों के लिए समर्पित किया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल के साथ निर्माणाधीन परिषद भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राज्य उच्च शिक्षा परिषद का नया भवन केवल एक प्रशासनिक परिसर नहीं होगा, बल्कि यह प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने से नीति निर्माण, शैक्षणिक नियोजन, अनुसंधान प्रोत्साहन तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के बीच संस्थागत समन्वय को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी शैक्षिक राज्यों में स्थापित करना है।

निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित कैंप कार्यालय का फीता काटकर तथा अनावरण पट्टिका का उद्घाटन कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के संचालन से शासन, निदेशालय, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा, अनुश्रवण और क्रियान्वयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों को केवल शिक्षण केंद्रों तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से आधुनिक अवसंरचना, डिजिटल प्रशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को कैंप कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News