Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शिक्षा और महिला अधिकारों पर आधारित फिल्म 'अरीवु' रिलीज से पहले आईएफएफआई में दिखाई जाएगी


चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। डायरेक्टर सत्य शिवा की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'अरीवु' को 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के लिए चुना गया है। गोवा में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में 'उरियादी' फेम अभिनेता विजय कुमार और अभिनेत्री कयाल आनंदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। डायरेक्टर सत्य शिवा की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'अरीवु' को 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के लिए चुना गया है। गोवा में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में 'उरियादी' फेम अभिनेता विजय कुमार और अभिनेत्री कयाल आनंदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म फेस्टिवल के 'इंडियन पैनोरमा' सेक्शन के 'न्यू होराइजन्स' कैटेगरी में दिखाई जाएगी। फिल्म के मेकर्स इस बात से बेहद खुश हैं कि रिलीज से पहले ही उनकी फिल्म को इतने प्रतिष्ठित इवेंट में स्क्रीनिंग के लिए चुन लिया गया है। अब उन्होंने इस फिल्म को कई अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी भेजने का फैसला किया है।

दरअसल, यह फिल्म शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों जैसे मुद्दों पर आधारित है और 11 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की टीम ने इस साल 1 मई को घोषणा की थी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

निर्देशक सत्य शिवा ने एक्‍स अकाउंट पर जानकारी देते हुए फिल्म की 'मेकिंग वीडियो' शेयर की और लिखा, "अरीवु की शूटिंग पूरी हुई। एक सोच से हकीकत तक का सफर, यहां देखिए फिल्म बनने की एक झलक।"

मेकिंग वीडियो में फिल्म की टीम को पहाड़ी इलाकों में शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। इससे यह साफ हो जाता है कि फिल्म की कहानी मुख्य रूप से शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग मुन्नार के ओट्टापाराई के पास स्थित लेचमी नामक स्थान के एक सरकारी स्कूल में की गई थी।

शूटिंग के दौरान फिल्म की टीम ने देखा कि स्कूल में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर साई विनोद जयकुमार ने तुरंत स्कूल में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने का फैसला किया। इसके तहत स्कूल में नवीनीकरण का काम किया गया। साथ ही पूरी इमारत पर नया पेंट भी करवाया गया। इसके अलावा, स्कूल में पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। फिल्म यूनिट के इस कदम की छात्रों और स्थानीय लोगों ने काफी तारीफ की।

फिल्म की शूटिंग का पहला चरण मुन्नार में हुआ, जबकि दूसरा चरण थेनी में पूरा किया गया।

'अरीवु' की कहानी महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित है, जो एक मजबूत सामाजिक संदेश देती है। विजय कुमार और कयाल आनंदी के अलावा फिल्म में आई. एम. विजयन, दीपा शंकर और सिंगम पुली भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सत्य शिवा ने इस फिल्म की कहानी और पटकथा लिखी है। वे अपनी प्रभावशाली सिनेमाई भाषा के जरिए मजबूत सामाजिक मुद्दों को पेश करने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण साई विनोद जयकुमार ने 'मूवीट्रॉन प्रोडक्शंस' के बैनर तले किया है।

तकनीकी पक्ष की बात करें तो फिल्म का संगीत डी. इमान ने दिया है। सिनेमैटोग्राफी दिल राजू ने की है, जबकि एडिटिंग वेट्री कृष्णन ने संभाली है। आर्ट डायरेक्शन का काम एस. के. रामू ने किया है।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-11-14 20:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News