नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को कई राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर की गई कथित टिप्पणी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सिंधु जल संधि को लेकर दी जा रही धमकियों पर भी प्रतिक्रिया दी।
![]()
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को कई राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर की गई कथित टिप्पणी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सिंधु जल संधि को लेकर दी जा रही धमकियों पर भी प्रतिक्रिया दी।
राहुल गांधी द्वारा मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेताओं की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर तारिक अनवर ने कहा कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। संभव है कि राहुल गांधी ने यह बात बातचीत के दौरान मजाकिया या हल्के अंदाज में कही हो। मैं मौके पर मौजूद नहीं था, इसलिए पूरी तरह से इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। हालांकि, लोगों से जो उन्होंने सुना है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने यह टिप्पणी हल्के-फुल्के अंदाज में की थी।
राहुल गांधी की ओर से आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणी पर अनवर ने कहा कि आरएसएस की भूमिका को लेकर इतिहास में दर्ज तथ्यों को देखा जाना चाहिए। आजादी के आंदोलन में जब देश को बलिदान और कुर्बानी की जरूरत थी, उस समय आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा ट्रंप की तारीफ किए जाने और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मध्यस्थता कराए जाने के दावे पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का यह कहना है कि ट्रंप की मध्यस्थता के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुका। ऐसे में भारत सरकार को इस दावे का जवाब देना चाहिए। जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सार्वजनिक तौर पर ऐसी बात कह रहे हैं तो प्रधानमंत्री को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा दावा सही है या नहीं।
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की ओर से भारत को दी जा रही धमकियों के सवाल पर अनवर ने कहा कि भारत ने जो कदम उठाए हैं, उसके पीछे एक कारण है। उन्होंने पाकिस्तान पर लगातार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।
अनवर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार होने वाली आतंकवादी घटनाओं के कारण दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाए रखना भारत के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने हाल में कश्मीर में हुई घटना का भी जिक्र किया, जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई।
भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को असफल कमीडियन बताए जाने पर तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की ओर से राहुल गांधी को लेकर इस तरह की टिप्पणियां पहली बार नहीं की जा रही हैं। भाजपा और आरएसएस शुरुआत से ही राहुल गांधी की छवि और उनकी शख्सियत को लेकर गलत बातें और अफवाहें फैलाते रहे हैं।
--आईएएनएस
पीएसके/एबीएम
Leave A Reviews