Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगापुर ओपन: लोह कीन यू ऐतिहासिक खिताब से चूके, लैनियर ने जीता मेंस सिंगल्स टाइटल


हांगकांग, 31 मई (आईएएनएस)। एलेक्स लैनियर ने रविवार को लोह कीन यू के खिलाफ 17-21, 21-15, 21-14 से जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर ओपन का मेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। यह 21 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी का दूसरा बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 खिताब था। लैनियर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले फ्रांसीसी पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए।

हांगकांग, 31 मई (आईएएनएस)। एलेक्स लैनियर ने रविवार को लोह कीन यू के खिलाफ 17-21, 21-15, 21-14 से जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर ओपन का मेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। यह 21 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी का दूसरा बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 खिताब था। लैनियर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले फ्रांसीसी पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए।

सिंगापुर के स्टार खिलाड़ी लोह के लिए, यह हार एक यादगार सप्ताह का दिल तोड़ने वाला अंत थी। पूर्व विश्व चैंपियन लोह साल 1962 के बाद अपने घरेलू टूर्नामेंट में मेंस सिंगल्स ट्रॉफी जीतने वाले पहले सिंगापुर के खिलाड़ी बनने से महज एक ही कदम दूर थे। फाइनल के दौरान खचाखच भरा स्टेडियम पूरी तरह से उनके समर्थन में खड़ा था।

हालांकि, फ्रांस के स्टार खिलाड़ी लैनियर ने शुरू से ही अपने मजबूत इरादों को दिखाया। इस युवा खिलाड़ी ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में तेजी से 6-0 की शानदार बढ़त बनाई और तुरंत ही लोह पर दबाव डाला। फिर भी, सिंगापुर के खिलाड़ी ने शानदार जवाब दिया। दर्शकों की ऊर्जा से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने धीरे-धीरे मैच में वापसी की।

एक-एक करके अंक बटोरते हुए, लोह ने स्कोर 10-10 पर बराबर कर लिया। हालांकि, गेम के बीच के ब्रेक तक लैनियर के पास एक अंक की मामूली बढ़त थी, लेकिन मैच का रुख लोह की ओर मुड़ चुका था।

खेल दोबारा शुरू होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन लोह ने अपनी गति और लय को बढ़ाया। सिंगापुर के खिलाड़ी ने पहली बार 14-13 से बढ़त बनाई और धीरे-धीरे गेम पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लैनियर की तरफ से आखिरी समय में जोरदार कोशिश के बावजूद, लोह ने शांत और संयमित खेल दिखाते हुए आखिरी पांच में से चार अंक जीतकर, पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया।

लैनियर का जवाब भी उतना ही जोरदार था। पहले गेम की तरह ही तेज शुरुआत करते हुए, इस खिलाड़ी ने दूसरे गेम में 7-1 की शानदार बढ़त बना ली और अधिक आक्रामकता तथा सटीकता के साथ रैलियों पर अपना दबदबा बनाया। लोह ने एक बार फिर जोरदार वापसी की और लगातार छह अंक बटोरते हुए स्कोर को 14-13 तक पहुंचाया। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने लगातार छह प्वाइंट्स बनाकर दूसरा गेम 21-15 से जीता और मुकाबला तीसरे सेट तक पहुंचा।

इसके बाद लैनियर अपनी बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। मैच में तीसरी बार उन्होंने 6-0 की बढ़त बना ली और पिछले दो गेमों के विपरीत, इस बार उन्होंने लोह को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। जहां एक तरफ सिंगापुर के खिलाड़ी ने संघर्ष जारी रखा और वापसी की एक और कोशिश की, वहीं लैनियर ने अपना संयम बनाए रखा और रैलियों की गति को नियंत्रित किया।

जीत की मंजिल करीब आते ही, यह फ्रांसीसी खिलाड़ी लगातार आक्रामक बना रहा और आखिरकार निर्णायक सेट 21-14 से जीतकर एक शानदार वापसी वाली जीत दर्ज की। इस परिणाम ने लैनियर के लिए एक बेहतरीन सप्ताह का समापन किया और बैडमिंटन के उभरते हुए युवा सितारों में उनकी बढ़ती साख को और मजबूत किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News