Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीनियर एशियन चैंपियनशिप और बीच एशियन गेम्स के लिए टीमें घोषित

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। इस साल सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 6 से 12 अप्रैल तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में आयोजित होगी, जिसके लिए हुए सिलेक्शन ट्रायल्स में महिला पहलवान मीनाक्षी गोयत, हंसिका और मानसी लाठर ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में टॉप किया है। इनके अलावा, पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान अमन, संदीप सिंह मान, मुकुल दहिया और ग्रीको-रोमन स्टाइल के पहलवान सचिन सहरावत और सुनील कुमार ने भी अपने-अपने भार वर्ग में लोहा मनवाया।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। इस साल सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 6 से 12 अप्रैल तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में आयोजित होगी, जिसके लिए हुए सिलेक्शन ट्रायल्स में महिला पहलवान मीनाक्षी गोयत, हंसिका और मानसी लाठर ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में टॉप किया है। इनके अलावा, पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान अमन, संदीप सिंह मान, मुकुल दहिया और ग्रीको-रोमन स्टाइल के पहलवान सचिन सहरावत और सुनील कुमार ने भी अपने-अपने भार वर्ग में लोहा मनवाया।

कई बार 50 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करने वाली मीनाक्षी गोयत हाल ही में 53 किलोग्राम भार वर्ग में शिफ्ट हुई हैं, उन्होंने 53 किलोग्राम भार वर्ग के ट्रायल्स के फाइनल मुकाबले में दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अंतिम पंघाल को हराकर सभी को चौंका दिया।

यह मीनाक्षी के लिए एक बड़ा प्रदर्शन था, क्योंकि इससे पहले ट्रायल्स में वह अंतिम से दो बार हार चुकी थीं, लेकिन इस बार उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए इस वेट कैटेगरी की शीर्ष दावेदार को हरा दिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

अंतिम पंघाल एशियन चैंपियनशिप में तीन बार की पदक विजेता हैं, जबकि 25 वर्षीय मीनाक्षी दो बार की राष्ट्रीय चैंपियन हैं और सोनीपत में पूर्व राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं।

50 किलोग्राम भार वर्ग में खेले गए एक और दिलचस्प मुकाबले में नीलम ने फाइनल में प्रियांशी को पछाड़ते हुए टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर जीत हासिल की। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने 'बीच एशियन गेम्स' में हिस्सा लेने के लिए भी टीम चुन ली है, जिसका आयोजन चीन में होगा।

सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए चुने गए पहलवान:

फ्री स्टाइल:

57 किलोग्राम: अंकुश

61 किलोग्राम: अमन

65 किलोग्राम: सुजीत

70 किलोग्राम: अभिमन्यु

74 किलोग्राम: जयदीप

79 किलोग्राम: संदीप सिंह मान

86 किलोग्राम: मुकुल दहिया

92 किलोग्राम: पुनीत कुमार

97 किलोग्राम: विकी

125 किलोग्राम: दिनेश

ग्रीको-रोमन शैली

55 किलोग्राम: ललित

60 किलोग्राम: साहिल

63 किलोग्राम: सनी

67 किलोग्राम: सचिन सहरावत

72 किलोग्राम: अनिल

77 किलोग्राम: अमन

82 किलोग्राम: प्रिंस

87 किलोग्राम: सुनील कुमार

97 किलोग्राम: नितेश

130 किलोग्राम: जोगिंदर राठी

महिला कुश्ती

50 किलोग्राम: नीलम

53 किलोग्राम: मीनाक्षी

55 किलोग्राम: हंशिका

57 किलोग्राम: मनीषा

59 किलोग्राम: नेहा

62 किलोग्राम: मानसी

65 किलोग्राम: मोनिका

68 किलोग्राम: मानसी लाठर

72 किलोग्राम: हर्षिता

76 किलोग्राम: काजल

चीन में होने वाले बीच एशियन गेम्स में हिस्सा लेने पहलवान:

फ्री स्टाइल

70 किलोग्राम: सिद्धार्थ

80 किलोग्राम: अमित

90 किलोग्राम: आर्यन

90+ किलोग्राम: जसपूरन सिंह

महिला कुश्ती

50 किलोग्राम: प्रियांशी प्रजापत

60 किलोग्राम: पुष्पा यादव

70 किलोग्राम: जसप्रीत कौर

70+ किलोग्राम: प्रिया मलिक

--आईएएनएस

आरएसजएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News