Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन का दूरगामी महत्व

बीजिंग, 9 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के हांगकांग, मकाओ और थाईवान के व्यक्तियों ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन का दूरगामी महत्व है और प्राणपोषक है। वे अपने ठोस कार्यों के माध्यम से देश के उच्च गुणवत्ता वाले विकास और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान में योगदान देना चाहते हैं।

हांगकांग के मित्र संघ के प्रमुख थान चिनछ्यो ने कहा कि सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन में दृढ़ता से सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने पर व्यवस्थित प्रबंध किया गया। इससे आत्म-क्रांति में बने रहने और परीक्षा के लिए नई राह अपनाने के लिए सदी पुरानी पार्टी के दृढ़ संकल्प को पूरी तरह से प्रदर्शित किया गया। हांगकांग के सभी क्षेत्र इससे काफी प्रोत्साहित हुए। हांगकांग अपने अनूठे फायदे का लाभ उठाकर चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में योगदान देगा।

मकाओ के विधान परिषद के सदस्य ह्वांग च्यालुन ने कहा कि आत्म-नवीनीकरण और आत्म-सुधार की अवधारणा से हमें देश की निरंतर प्रगति पर भरोसा मिलता है। इस साल देश की 15वीं पंचवर्षीय योजना और मकाओ की तीसरी पंचवर्षीय योजना का पहला साल है। यह मकाओ के लिए देश के विकास रणनीति में शामिल होने और योगदान करने का अच्छा मौका है।

थाईवान के टिप्पणीकार वांग पिंगचोंग ने कहा कि सीपीसी के नेतृत्व में चीनी लोगों ने उठ खड़े होने और समृद्ध होने से लेकर सशक्त बनने तक का सफर तय किया है। यह बदलाव पूरी दुनिया साफ तौर पर देखती है। थाईवान में रहने वाले हम चीनी लोग भी स्पष्ट रूप से दिखते हैं। इसकी कुंजी सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करना है। इससे थाईवान बंधुओं समेत सभी चीनी लोग एक के बाद एक जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-11-09 21:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News