Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीपीसी की केंद्रीय समिति का पूर्णाधिवेशन समझें


बीजिंग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति का पांचवां पूर्णाधिवेशन 26 से 29 अक्टूबर तक राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगा।

बीजिंग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति का पांचवां पूर्णाधिवेशन 26 से 29 अक्टूबर तक राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगा।

वर्तमान सम्मेलन में मुख्य तौर पर दृढ़ता और सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने आदि मुख्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए यह चीन की नीतियों की दिशा और राष्ट्रीय विकास रणनीति को समझने के लिए अहम खिड़की है।

सत्तारुढ़ पार्टी होने के नाते सीपीसी हर पांच साल में एक राष्ट्रीय कांग्रेस आयोजित की जाती है। इसमें नई केंद्रीय समिति का चुनाव किया जाता है। केंद्रीय समिति के पूर्णाधिवेशन के आयोजन के जरिए पार्टी और देश के मुख्य मुद्दों पर विचार किया जाता है।

पार्टी संविधान के नियम के अनुसार केंद्रीय समिति का पूर्णाधिवेशन हर साल कम से कम एक बार आयोजित किया जाता है। 20वीं केंद्रीय समिति का पांचवां पूर्णाधिवेशन वर्ष 2022 में सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में चुनाई गई 20वीं केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित पांचवां पूर्णाधिवेशन है।

इस साल सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है और चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला साल भी है। सुधार और विकास के सभी कार्य व्यापक तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। इस अहम समय पर आयोजित होने वाले 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन का विषय सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने को बनाया गया।

इससे अत्मविकास मजबूत करने के लिए सीपीसी की दीर्घकालिक रणनीतिक व्यवस्था दिखाई गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-10-24 22:00:07

Share:

Leave A Reviews

Related News