नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाए। आइए, इन सभी के बारे में जानते हैं।
![]()
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाए। आइए, इन सभी के बारे में जानते हैं।
मेग लैनिंग: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला बल्लेबाज ने 27 मार्च 2014 को आयरलैंड के विरुद्ध 65 गेंदों में 4 छक्कों और 18 चौकों के साथ 126 रन बनाए थे। लैनिंग की इस पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड 20 ओवरों की समाप्ति तक 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 113 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच 78 रन से अपने नाम किया।
डिएंड्रा डॉटिन: वेस्टइंडीज की इस ऑलराउंडर ने 5 मई 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। डॉटिन की इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। डॉटिन की शतकीय पारी के साथ वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 158/4 से आगे नहीं बढ़ सका। वेस्टइंडीज ने मैच 17 रन से अपने नाम किया।
हीथर नाइट: इंग्लिश महिला बल्लेबाज ने 26 फरवरी 2020 को थाईलैंड के विरुद्ध 66 गेंदों में 4 छक्कों और 13 चौकों के साथ 108 रन की नाबाद पारी खेली। कैनबरा में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने महज 7 स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हीथर ने नैट साइवर-ब्रंट (नाबाद 59) के साथ तीसरे विकेट के लिए अटूट साझेदारी करते हुए स्कोर 176/2 तक पहुंचाया। इसके जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 78 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने मुकाबला 98 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया।
हरमनप्रीत कौर: दाएं हाथ की यह बल्लेबाज विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली इकलौती भारतीय हैं। कौर ने 9 नवंबर 2018 को न्यूजीलैंड के विरुद्ध 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 160/9 से आगे नहीं बढ़ सकी। टीम इंडिया ने 34 रन से मैच अपने नाम किया।
मुनीबा अली: पाकिस्तान के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज मुनीबा ने 15 फरवरी 2023 को आयरलैंड के विरुद्ध 68 गेंदों में 14 चौकों के साथ 102 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के साथ पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए, जिसके जवाब में आयरलैंड 16.3 ओवरों में 95 रन पर सिमट गई।
लिजेल ली: साउथ अफ्रीका की तरफ से ली ने बतौर सलामी बल्लेबाज 60 गेंदों में 3 छक्कों और 16 चौकों के साथ 101 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 195/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में थाईलैंड 19.1 ओवरों में महज 82 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 113 रन से अपने नाम किया।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews