Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीसीआई लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर बनने का शानदार मौका, 16 नवंबर तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआई) ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 8 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआई) ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 8 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

सीसीआई लिमिटेड की ओर से डिप्टी मैनेजर पोस्ट के लिए जारी 8 रिक्तियों में डिप्टी मैनेजर (ई-2) प्रोडक्शन का 1, डिप्टी मैनेजर (ई-2) मैकेनिकल के 2, डिप्टी मैनेजर (ई-2) इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन का 1, डिप्टी मैनेजर (ई-2) सिविल का 1, डिप्टी मैनेजर (ई-2) मार्केटिंग का 1 और डिप्टी मैनेजर (ई-2) कंपनी सेक्रेटरी का 1 पद शामिल हैं।

डिप्टी मैनेजर के इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा, एमएससी, बीबीए, एमबीए/पीजीडीएम या आईसीएसआई सदस्यता (विषय-विशिष्ट) होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 5 वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 16 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच और पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीसीआई लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'एचओडी (एचआर), सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट बॉक्स नंबर: 3061, लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003' पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट या अन्य माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीसीआई लिमिटेड की ओर से यह भर्ती शुरू में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे संबंधित व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर 3 और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-23 19:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News