Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीट बंटवारे पर कोई मतभेद नहीं, भाजपा को हटाना ही लक्ष्य : सपा सांसद अवधेश प्रसाद


नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है और गठबंधन का एक ही मकसद है जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करना। अयोध्या में किसानों की जमीन कौड़ियों के दाम पर लेने, बुलडोजर चलाने और युवाओं पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार यूपी में कमल का पूरी तरह सफाया होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनेगी।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है और गठबंधन का एक ही मकसद है जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करना। अयोध्या में किसानों की जमीन कौड़ियों के दाम पर लेने, बुलडोजर चलाने और युवाओं पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार यूपी में कमल का पूरी तरह सफाया होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनेगी।

यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, सीटों के बंटवारे के बारे में कोई समस्या नहीं है। इंडी गठबंधन का मकसद यह है कि उत्तर प्रदेश में जो जनविरोधी सरकार है, उसे हटाया जाए। इस सरकार के रहते लोगों को उजाड़ा गया है। लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में किसानों की जमीन कौड़ियों के दाम पर ले ली गई। करोड़ों की जमीन बहुत कम दामों पर अधिग्रहीत की गई। लोगों को उजाड़ा गया और किसान बदहाल हो गए। युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया, उनके हाथ-पैर तोड़े गए और उनका खून बहाया गया। ऐसे समय में यह चुनाव हो रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया सुनिश्चित है।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस अभियान में हमारा इंडी गठबंधन, चाहे हमारे नेता अखिलेश यादव हों या कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, सभी का एक ही उद्देश्य है कि इस जनविरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाया जाए और उसकी विदाई की जाए। सीट शेयरिंग का मकसद भी यही है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आसानी से सत्ता से बाहर किया जा सके और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में ऐसी सरकार बने जिसमें सबको सम्मान मिले, किसानों को लाभ मिले, महिलाओं को सहायता मिले, लैपटॉप बांटे जाएं और उत्तर प्रदेश के विकास का जो पहिया रुक गया है, उसे फिर से गति दी जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार लाने के लिए ही गठबंधन बना है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार शानदार तरीके से बनेगी।

सपा सांसद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अब पीडीए और इस गठबंधन से, और अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से काफी घबरा गए हैं और परेशान हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, उनकी घबराहट बढ़ती जाएगी। इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं। निश्चित तौर पर कमल का सफाया होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनेगी।

भाजपा की तरफ से सपा और कांग्रेस गठबंधन में अटकलों के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। सीटों के बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। यदि योगी बाबा ऐसा कह रहे हैं तो मतभेद उनकी अपनी पार्टी में हैं। वे अपनी ही पार्टी की स्थिति का वर्णन कर रहे हैं। हमारे गठबंधन में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

वहीं, कांग्रेस-सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "बैठक पूरी तैयारी के साथ हो रही है, बातचीत जारी है और हमारे यूपी प्रभारी और राम गोपाल यादव पहले ही संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित कर चुके हैं।"

--आईएएनएस

केके/वीसी

Date & Time : 2026-11-23 21:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News