Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को लेकर महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा


मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने से महाराष्ट्र का सियासी पारा काफी बढ़ गया है। जिसको लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने से महाराष्ट्र का सियासी पारा काफी बढ़ गया है। जिसको लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दोपहर तीन बजे हमारी पार्टी में सांसद शामिल होने वाले हैं। सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को निवेदन दे दिया गया है।

प्रताप सरनाईक ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सांसदों का स्वागत है। हम संजय राउत को दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी वजह से विधायक पहले ही हमारी पार्टी में आ गए थे, अब आज छह सांसद हमारी पार्टी में आ रहे हैं। भविष्य में बचे तीन सांसद भी इसी तरह से हमारी पार्टी में आ जाएंगे।

भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा कि आज हमारा अधिवेशन है और महाराष्ट्र की जनता की बहुत सारी उम्मीदें हैं। इसी वजह से हम आज आए हुए हैं। संजय राउत के अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह पूरा देश और महाराष्ट्र देख रहा है कि सांसदों और विधायकों लेकर किस प्रकार से गाली गलौच की जाती है। हो सकता है कि इसी वजह से उनकी ओर से ये देखने को मिल रहा है।

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि शिंदे गुट में छह सांसदों के जाने का मैं अभिवादन करता हूं। जिन लोगों को विश्वास है कि ये पार्टी हमें आधार दे सकती है, लोगों के हित के लिए काम कर सकती है। बाकी पार्टियों में उनको यह विश्वास नहीं होता, इसलिए वे अपनी पार्टी छोड़कर महायुति की ओर से झुक रहे हैं। मेरा मानना है कि महायुति में लोगों का विश्वास है।

संजय राउत की ओर से अमित शाह पर लगाए गए आरोप पर प्रवीण दरेकर ने कहा कि उनको हमारे नेता पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारे पंथ प्रधान नरेंद्र मोदी हैं और रहेंगे। हमारे शीर्षस्थ नेता अमित शाह हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप और की गई टिप्पणी का हमें फर्क नहीं पड़ता है। उनके बयान को हम सीरियस नहीं लेते हैं।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News