नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने डेपुटेशन के आधार पर टेक्निकल एग्जामिनर, असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर और असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर (हॉर्टिकल्चर) के कुल 5 पदों को भरने के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
![]()
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने डेपुटेशन के आधार पर टेक्निकल एग्जामिनर, असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर और असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर (हॉर्टिकल्चर) के कुल 5 पदों को भरने के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सीवीसी की ओर से जारी 5 रिक्तियों में टेक्निकल एग्जामिनर का 1, असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर के 3 और असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर (हॉर्टिकल्चर) के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि इस वैकेंसी सर्कुलर के जारी होने के 45 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से टेक्निकल एग्जामिनर पद के लिए इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए; असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर पद के लिए वे कैंडिडेट, जो भारत सरकार में असिस्टेंट इंजीनियर के पद के अधिकारी या राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेशों के कार्यालयों में इसी तरह के पद पर काम करने वाले अधिकारी हैं, जिनके पास इंजीनियरिंग/डिप्लोमा (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/मटीरियल्स मैनेजमेंट) में योग्यता और अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट टेक्निकल एग्जामिनर (हॉर्टिकल्चर) पोस्ट के लिए उम्मीदवार भारत सरकार के इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) के पद के अधिकारी या राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेशों के कार्यालयों में इसी तरह के पद पर काम करने वाले अधिकारी हैं, आवेदन कर सकते हैं।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के लिए 44,900 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीवीसी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फार्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'अवर सचिव (प्रशासन), केंद्रीय सतर्कता आयोग, सतर्कता भवन, ब्लॉक-ए, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली-110023' पते पर डाक कर दें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी
Leave A Reviews