नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2026 में ग्रुप बी के मुकाबले में सौराष्ट्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 5 विकेट से हराया। सौराष्ट्र की जीत के हीरो अनुभवी तेज गेंदबाज और टीम के कप्तान जयदेव उनादकट रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

जयदेव ने इस मुकाबले में हैट्रिक ली और लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जयदेव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाज हिम्मत सिंह, दिग्वेश राठी और रजनीश दादर को पवेलियन भेजकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम जयदेव की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से यश धुल ने 32 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि नीतीश राणा ने 20 गेंदों में 40 रन बनाए। कप्तान प्रियांश आर्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 6 रन ही बना सके। मयंक रावत ने 14 रनों का योगदान दिया, जबकि हिम्मत सिंह ने 18 रन बनाए। दिग्वेश राठी ने 3 रन बनाए। उनादकट के अलावा, चेतन सकारिया ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं, क्रैन्स फुलेत्रा ने 31 रन देकर 2 विकेट झटके।
सौराष्ट्र ने 153 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रेरक मांकड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, हरवंश सिंह पंगालिया ने 25 गेंदों में 37 रन बनाए। हार्विक देसाई अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 26 रन बनाकर आउट हुए। पार्थ भुत 12 रन ही बना सके। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में मयंक रावत ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, सुयश शर्मा और दिग्वेश राठी ने एक-एक विकेट झटका।
--आईएएनएस
एसएम/वीसी
Leave A Reviews