नई दिल्ली, 24 (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार को हुए मैच बेहद रोमांचक रहे। दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने जहां रिकॉर्ड शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई, वहीं केरल, बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ ने अपने मैच जीते।

नई दिल्ली, 24 (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार को हुए मैच बेहद रोमांचक रहे। दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने जहां रिकॉर्ड शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई, वहीं केरल, बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ ने अपने मैच जीते।
मैचों पर नजर डालें तो टूर्नामेंट का 96वां मैच गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय परिसर, सेकेंड ग्राउंड में खेला गया। मैच 1 गेंद शेष रहते छत्तीसगढ़ ने 4 विकेट से जीत लिया।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा ने कप्तान अभिनव तेजराणा के 62 और ललित यादव के 57 रन की मदद से 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे। छत्तीसगढ़ ने अमनदीप खरे के 62 गेंदों पर 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से बनाए गए 116 रनों की मदद से 1 गेंद पहले 6 विकेट पर 197 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। अमनदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
टूर्नामेंट का 97वां मैच असम और केरल के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने 5 विकेट पर 165 रन बनाए थे। केरल ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन के 37 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 93 रनों की मदद से मात्र 12.3 ओवर में 1 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।
टूर्नामेंट का 99वां मैच दिल्ली और तमिलनाडु के बीच इंदौर में खेला गया। कप्तान और ओपनर प्रियांश आर्य के रिकॉर्ड 181 रनों की मदद से दिल्ली ने 5 विकेट पर 275 रन बनाए थे। तमिलनाडु 18.3 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और 116 रन से मैच हार गई।
टूर्नामेंट का 100वां मैच बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। 15 ओवर के इस मैच में बंगाल ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। उत्तर प्रदेश 15 ओवर में 7 विकेट पर 108 रन बना सकी और मैच 93 रन से हार गई।
टूर्नामेंट का 102वां मैच इंदौर में सौराष्ट्र और पंजाब के बीच खेला गया। सौराष्ट्र पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन पर सिमट गई। पंजाब ने अनमोलप्रीत सिंह के नाबाद 52 रन की बदौलत 12.4 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।
--आईएएनएस
पीएके
Leave A Reviews