Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'शोले' का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर-2, फिल्म देखकर आए रामगोपाल वर्मा ने की भविष्यवाणी

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। 'ए' सर्टिफ़िकेट के साथ आज रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर-2 रिलीज हो गई है। फिल्म को प्रेड-प्रीव्यू के साथ बड़े पैमाने पर बुधवार को रिलीज किया गया है।

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। 'ए' सर्टिफ़िकेट के साथ आज रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर-2 रिलीज हो गई है। फिल्म को प्रेड-प्रीव्यू के साथ बड़े पैमाने पर बुधवार को रिलीज किया गया है।

फिल्म के पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए फैंस को फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं, लेकिन फिल्म देखकर आए निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि फिल्म 'धुरंधर 2' शोले का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा पहले ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के कायल रहे हैं और फिल्म के दूसरे पार्ट को देखकर उन्हें लगता है कि फिल्म हिंदी सिनेमा का नया आयाम देने में कामयाब रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को देखने के बाद पहला रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "कल रात धुरंधर- 2 देखने के बाद, इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर इसका मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच प्रभाव हो, यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुग़ल-ए-आज़म से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को टीवी सीरियल जैसा बना देगी।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी अस्तित्व में था, उसका निर्मम अंत।"

बता दें कि फिल्म 19 मार्च को सामान्य तरीके से दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म को 'ए' सर्टिफ़िकेट के साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कुछ कट्स के साथ रिलीज की अनुमति दी गई है। इससे फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट व 6 सेकंड है।

फिल्म में इस बार हमजा अली और मेजर इकबाल के बीच की जंग देखने को मिलेगी। इसके साथ ही हमजा अली की बैकग्राउंड स्टोरी भी देखने को मिलेगी, कैसे वे जेल के कैदी से इंडियन स्पाई बन जाते हैं। फिल्म से कुछ चंक की वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिलीज से पहले से फिल्म लीक हो गई है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि ऐसा नहीं हुआ है।

--आईएएनएस

पीएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News