Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सोने ने की धमाकेदार वापसी, चांदी का दाम 2.35 लाख रुपए के पार


मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार के सत्र में तेजी देखी गई। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1,800 रुपए बढ़ गया है।

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार के सत्र में तेजी देखी गई। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1,800 रुपए बढ़ गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,804 रुपए बढ़कर 1,54,167 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,52,363 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,41,217 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,39,565 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,625 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,14,272 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 1,800 रुपए बढ़कर 2,35,642 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,33,842 रुपए प्रति किलो था।

हाजिर के साथ-साथ वायदा बाजार में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1,419 रुपए या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,55,925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2,419 रुपए या 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,343 रुपए प्रति किलो पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.83 प्रतिशत बढ़कर 4,474 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 2.05 प्रतिशत बढ़कर 66.43 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

जानकारों ने कहा कि मार्केट में शामिल गोल्ड निवेशकों के लिए इस हफ्ते फेड मीटिंग के मिनट्स काफी अहम होंगे और इससे उन्हें फेड के रेट आउटलुक और सोने की अगली चाल के बारे में और संकेत मिलेंगे।

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News