Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सोनिया गांधी की किताब पर बवाल: जगदीप सिंह बोले- जख्मों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस


नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव जगदीप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। किताब में 1984 के सिख-विरोधी दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किए जाने को लेकर उन्होंने इसकी विषयवस्तु और जारी होने के समय दोनों पर सवाल उठाए। जगदीप सिंह ने किताब को 'झूठ की किताब' करार देते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए ऑपरेशन ब्लू स्टार और तत्कालीन घटनाओं को सही ठहराने की कोशिश की गई है। किताब में राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के संबंध में किए गए उल्लेख सिख समुदाय के जख्मों को फिर से कुरेदने वाले हैं।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव जगदीप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। किताब में 1984 के सिख-विरोधी दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किए जाने को लेकर उन्होंने इसकी विषयवस्तु और जारी होने के समय दोनों पर सवाल उठाए। जगदीप सिंह ने किताब को 'झूठ की किताब' करार देते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए ऑपरेशन ब्लू स्टार और तत्कालीन घटनाओं को सही ठहराने की कोशिश की गई है। किताब में राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के संबंध में किए गए उल्लेख सिख समुदाय के जख्मों को फिर से कुरेदने वाले हैं।

जगदीप सिंह ने कहा कि किताब में सोनिया गांधी की ओर से यह बताने की कोशिश की गई है कि राजीव गांधी एक नवंबर को सिखों का बचाव कर रहे थे। यदि ऐसा था तो 31 अक्टूबर की शाम से 3 नवंबर की शाम तक दिल्ली में सिखों के खिलाफ हिंसा कैसे जारी रही। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और सांसदों पर भीड़ का नेतृत्व करने और सिख समुदाय को निशाना बनाने के आरोप लगे थे। सज्जन कुमार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके खिलाफ मामले में साक्ष्यों को स्वीकार किया और उन्हें दो बार उम्रकैद की सजा हुई। जगदीप सिंह ने सवाल किया कि हिंसा में शामिल भीड़ का नेतृत्व करने वाले लोग किस राजनीतिक दल से जुड़े थे। उन्होंने जगदीश टाइटलर, एचकेएल भगत और अर्जुन दास के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में भीड़ का नेतृत्व किया और सिखों की दुकानों तथा कारोबार को निशाना बनाया गया।

डीएसजीएमसी महासचिव ने सवाल किया कि यदि राजीव गांधी को सिखों के प्रति इतनी हमदर्दी थी तो उन्होंने पुलिस को क्या निर्देश दिए थे? क्या सेना या अन्य सुरक्षा बलों को समय रहते तैनात किया गया था? यदि तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाते तो हिंसा को रोका जा सकता था। उन्होंने राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। जगदीप सिंह ने इस बयान को सिख समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा के संदर्भ में अनुचित बताते हुए कहा कि इससे तत्कालीन नेतृत्व की मानसिकता स्पष्ट होती है।

इंदिरा गांधी के संबंध में किताब में किए गए उल्लेख पर भी उन्होंने सवाल उठाए। जगदीप सिंह ने कहा कि किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अकाल तख्त को हुए नुकसान पर इंदिरा गांधी के दुखी होने की बात कही गई है। उन्होंने सवाल किया कि यदि उन्हें वास्तव में दुख था तो जून 1984 से 31 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने क्या कदम उठाए? क्या उन्होंने दरबार साहिब जाकर माफी मांगी या अपनी गलती स्वीकार की? इसके उलट सिख युवाओं के एनकाउंटर हुए और कई नेताओं को जेलों में बंद किया गया।

जगदीप सिंह ने कहा कि यदि सोनिया गांधी किताब में सिख समुदाय के प्रति हमदर्दी का उल्लेख कर रही हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि राजीव गांधी ने 1984 के दंगों में शामिल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की। कितने लोगों को पार्टी से निकाला गया, कितनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और कितनों को सजा दिलाई गई। कार्रवाई के बजाय दंगों में शामिल होने के आरोप झेलने वाले लोगों को पद और मंत्री पद दिए गए।

किताब के लॉन्च के समय पर सवाल उठाते हुए जगदीप सिंह ने आरोप लगाया कि इसे पंजाब में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक लाभ लेने और सिख समुदाय की हमदर्दी हासिल करने का मकसद है। 1984 में जो कुछ हुआ, उसे सिख समुदाय कभी नहीं भूल सकता। ऐसी बातें पुराने जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी हैं। किताब में किए गए उल्लेखों की निंदा करते हुए जगदीप सिंह ने कहा कि सिख समुदाय इस तरह की व्याख्या को स्वीकार नहीं करेगा।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-11-11 18:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News