Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट कोच के 100 पदों पर भर्ती, 27 जून तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर सहायक कोच (असिस्टेंट कोच) के कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद 3 वर्ष की अवधि के लिए है, जिसे 7 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन के लिए समय नजदीक है। योग्‍य उम्‍मीदवार 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर सहायक कोच (असिस्टेंट कोच) के कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद 3 वर्ष की अवधि के लिए है, जिसे 7 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन के लिए समय नजदीक है। योग्‍य उम्‍मीदवार 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

एसएआई की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन मोड से आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एसएआई एनएस एनआईएस, पटियाला से कोचिंग में डिप्लोमा या समकक्ष (एसएआई से परिभाषित) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय/विदेशी विश्वविद्यालय/संस्थान से प्राप्त डिप्लोमा या ओलंपिक/पैरालंपिक/एशियाई खेल/विश्व चैंपियनशिप या समकक्ष (एसएआई से परिभाषित) में भागीदारी के साथ कोचिंग में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम या द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता या भारतीय खेल प्राधिकरण के शासी निकाय द्वारा खेल कोटा भर्ती के संबंध में परिभाषित अनुसार होना चाहिए।

इसी के साथ केंद्र सरकार/राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों के अधीन कार्यरत अधिकारी जिनके पास पद है या अपने मूल संवर्ग/विभाग में अनुरूप पद या लेवल-5 में कम से कम 6 वर्ष की नियमित सेवा वाले अधिकारी, जिनका वेतनमान 25,500 से 81,100 रुपए है (वेतन बैंड-1, 5,200-20,200 रुपए के साथ 2,800 रुपए ग्रेड वेतन) है, वे इन पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 26 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन पात्रता जांच, इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'उप निदेशक (मानव संसाधन विभाग-द्वितीय) का कार्यालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, मुख्यालय, गेट संख्या 10 (पूर्वी द्वार), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर तय समय सीमा के अंदर पोस्ट से भेज दें।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News