Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

श्री गणेश चतुर्थी पर राहुल गांधी और खड़गे समेत विपक्ष के कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे समेत विपक्ष के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने कामना की कि यह शुभ पर्व लोगों के सभी विघ्नों को दूर कर उनके जीवन में खुशियां लाए।

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे समेत विपक्ष के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने कामना की कि यह शुभ पर्व लोगों के सभी विघ्नों को दूर कर उनके जीवन में खुशियां लाए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं यह शुभ पर्व आपके सभी विघ्नों को दूर कर आपके जीवन में खुशियां लाए।"

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, "सभी देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को जन-जन से जोड़कर इसे स्वतंत्रता संग्राम में एकता और जनजागरण का सशक्त माध्यम बनाया।"

उन्होंने लिखा, "आशा है कि यह पावन उत्सव हमारे भीतर स्वतंत्रता आंदोलन की एकजुटता और सामूहिकता की भावना को सदैव जीवंत रखे तथा हमें प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहे।"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक श्लोक शेयर किया, "वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥" साथ ही, पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान विनायक से आप सभी के लिए सुख, समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।"

एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विघ्नहर्ता का आगमन हर घर में शुभ माहौल लाए और हर दिल को उत्साह और नई उम्मीदों से भर दे। भगवान गणेश से सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हुए, मैं गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "आपको और आपके परिवार को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता आपके जीवन से सभी दुखों को दूर करें और आपके घर में समृद्धि और खुशहाली लाएं।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, "श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-09-14 10:40:02

Share:

Leave A Reviews

Related News