Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

श्रीलंका के स्कूल में 'भारत कॉर्नर' का उद्घाटन, छात्रों को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का मिलेगा मौका


कोलंबो, 3 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के हंबनटोटा स्थित महावाणिज्य दूत हरविंदर सिंह ने मंगलवार को श्रीलंका के उनावातुना महा विद्यालय में 'भारत कॉर्नर' का उद्घाटन किया। इस पहल का मकसद छात्रों को भारत की संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान से परिचित कराने के लिए एक खास स्थान उपलब्ध कराना है।

कोलंबो, 3 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के हंबनटोटा स्थित महावाणिज्य दूत हरविंदर सिंह ने मंगलवार को श्रीलंका के उनावातुना महा विद्यालय में 'भारत कॉर्नर' का उद्घाटन किया। इस पहल का मकसद छात्रों को भारत की संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान से परिचित कराने के लिए एक खास स्थान उपलब्ध कराना है।

हंबनटोटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया कि तीन नवंबर 2026 को हरविंदर सिंह ने इस 'भारत कॉर्नर' का उद्घाटन किया। इसके जरिए छात्रों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और ज्ञान को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

दूतावास ने कहा कि यह पहल शिक्षा और युवाओं की भागीदारी के जरिए भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दूतावास के अनुसार, यह प्रयास दोनों देशों के बीच दोस्ती, सांस्कृतिक समझ और आपसी रिश्तों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

एक अन्य पोस्ट में दूतावास ने बताया कि 31 अक्टूबर को उसने रुहुना विश्वविद्यालय के साथ मिलकर 'सदर्न प्रोविंस गवर्नमेंट स्टाफ बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026' में भागीदारी की। इस टूर्नामेंट में हरविंदर सिंह और हंबनटोटा स्थित भारतीय दूतावास की टीम ने भी हिस्सा लिया।

दूतावास ने कहा कि टीम ने फिटनेस, टीमवर्क और फिट इंडिया तथा फिट श्रीलंका की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से टूर्नामेंट में भाग लिया। इससे पहले, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने उत्तरी प्रांत के गवर्नर के साथ मिलकर डेल्फ्ट द्वीप स्थित डेल्फ्ट महाविद्यालयम में भी एक 'भारत कॉर्नर' का उद्घाटन किया था। इस दौरान स्कूल के छात्रों को जरूरी सहायता सामग्री भी वितरित की गई थी।

इसके अलावा, हरविंदर सिंह ने बदुल्ला जिले के कन्नावरेला एस्टेट में 57 मकानों के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के प्लांटेशन एवं कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री केवी समंथा विद्यारत्ने भी मौजूद थे।

ये मकान भारतीय आवास परियोजना के चौथे चरण का हिस्सा हैं। इस परियोजना को भारत सरकार की अनुदान सहायता से लागू किया जा रहा है। यह पहल भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-03 21:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News