Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सुदेश बेरी की नई फैमिली कॉमेडी 'हे भगवान बचा ले' जल्द होगी रिलीज, रिश्तों की अहमियत बताएगी फिल्म


मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में परिवार और रिश्तों पर बनी फिल्मों का अपना अलग प्रभाव रहा है। इस कड़ी में अभिनेता सुदेश बेरी अब एक नई फैमिली कॉमेडी फिल्म 'हे भगवान बचा ले' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में परिवार और रिश्तों पर बनी फिल्मों का अपना अलग प्रभाव रहा है। इस कड़ी में अभिनेता सुदेश बेरी अब एक नई फैमिली कॉमेडी फिल्म 'हे भगवान बचा ले' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार पर आधारित है, जिसके सदस्य हमेशा किसी न किसी बात को लेकर आपस में उलझते रहते हैं, लेकिन एक अनोखी घटना के बाद उन्हें अपने रिश्तों की असली कीमत समझ आती है।

'हे भगवान बचा ले' में सुदेश बेरी के साथ अनिल धवन, सोनिका गिल, क्षितिज पंवार, शालिनी ठाकुर, जनार्दन झा, मीनाक्षी, कुंदन कुमार, प्रमोद सैनी और शिव कुमार शर्मा नजर आएंगे। फिल्म का मकसद सिर्फ दर्शकों को हंसाना नहीं, बल्कि हंसी और भावनाओं के जरिए यह बताना भी है कि जिंदगी में परिवार और अपने रिश्ते सबसे बड़ी दौलत होते हैं।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार से शुरू होती है, जिसके सदस्य एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं। छोटी-छोटी बातों पर होने वाली बहस और मतभेद ने घर के माहौल को ऐसा बना दिया है कि परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ होते हुए भी खुश नहीं हैं। इसी बीच उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। कहानी में परिवार का सामना भगवान से होता है और उन्हें अपनी एक इच्छा मांगने का मौका मिलता है।

अब सवाल यह है कि जब किसी इंसान को भगवान से अपनी मनचाही चीज मांगने का मौका मिले तो वह क्या मांगेगा? फिल्म में इस सवाल का जवाब काफी दिलचस्प तरीके से दिया गया है। शुरुआत में ऐसा लग सकता है कि परिवार के लोग करोड़ों रुपए, कीमती हीरे या कोई लग्जरी चीज मांगेंगे। लेकिन कहानी यहां दर्शकों को चौंका देती है। परिवार के सदस्य दौलत और कीमती सामान की जगह अपनों को मांगते हैं।

यही फिल्म का सबसे बड़ा संदेश है। फिल्म यह समझाने की कोशिश करती है कि जिंदगी में असली 'हीरे' हमारे परिवार के लोग हैं। इसी सोच को फिल्म की लाइन 'हमारे असली हीरे हमारा परिवार हैं' के जरिए सामने रखा गया है। कहानी यह बताती है कि कई बार इंसान अपने ही लोगों की कीमत तब समझता है, जब उन्हें खोने का डर सामने आता है।

फिल्म का निर्देशन मनोज सिंह ने किया है। फिल्म का निर्माण रवि खन्ना ने किया है, जबकि रश्मिता दास को-प्रोड्यूसर और अख्तर खान एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग तपन भट्ट ने लिखे हैं। सिनेमैटोग्राफी धर्मेंद्र बिस्वास ने संभाली है और एडिटिंग नितेश टैंक ने की है। एवरीबडी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म की शूटिंग मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस पर हुई है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News