Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सूखे जैसी स्थिति में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, सीधे दी जाएगी मदद: सीएम फडणवीस


सोलापुर, 23 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य में सूखे जैसी स्थिति से प्रभावित किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को सीधे आर्थिक मदद देने के लिए जल्द जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सोलापुर, 23 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य में सूखे जैसी स्थिति से प्रभावित किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को सीधे आर्थिक मदद देने के लिए जल्द जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर जिले के बार्शी तालुका के धानोरे गांव का दौरा किया और बारिश की कमी से खराब हुई सोयाबीन की फसल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसलों को हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलापुर जिले में औसत की तुलना में करीब 50 प्रतिशत बारिश ही हुई है, जिसके चलते खरीफ सीजन की लगभग सभी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि धानोरे सहित बार्शी तालुका के इस क्षेत्र में करीब 90 हजार हेक्टेयर में लगी सोयाबीन की फसल को 100 प्रतिशत नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।

सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार सूखे जैसी स्थिति को गंभीरता से ले रही है। किसानों को तत्काल राहत देने के लिए जल्द ही शासन निर्णय जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रभावित किसानों तक सीधे मदद पहुंचाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में केवल फसल नुकसान ही नहीं, बल्कि पीने के पानी, पशुओं के लिए चारा, खाद्यान्न और विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस से जुड़े मुद्दों पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी रबी सीजन के लिए पानी उपलब्ध होने की स्थिति में किसानों को जरूरी सहायता देने के संबंध में भी कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उजनी बांध में उपलब्ध पानी को पीने के लिए आरक्षित रखने को लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पालकमंत्री जयकुमार गोरे और विधायक राजेंद्र राऊत ने सोलापुर जिले को पानी उपलब्ध कराने को लेकर जो योजना रखी है, उस पर सरकार का रुख सकारात्मक है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 'फ्लड डायवर्जन' के जरिए उजनी बांध में पानी लाने के प्रस्ताव पर भी काम शुरू हो चुका है। उनके मुताबिक, परियोजना को विश्व बैंक की मंजूरी मिल चुकी है और फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के जरिए उजनी में पानी आने के बाद सोलापुर के अलावा धाराशिव, लातूर और बीड जिलों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसान दमयंती गादेकर, संध्या गरड, वंदना गादेकर और राहुल पाटील समेत अन्य किसानों ने उनसे बातचीत की।

किसानों ने मुख्यमंत्री को कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी और सरकार से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

फडणवीस ने किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नुकसान झेलने वाले किसानों तक जल्द से जल्द जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सरकार कार्रवाई करेगी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-23 22:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News