Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर बनने का सुनहरा मौका, 20 पदों के लिए 15 नवंबर तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (एससीआई) ने सीधी भर्ती के तहत कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 20 संभावित रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (एससीआई) ने सीधी भर्ती के तहत कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 20 संभावित रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

कोर्ट मास्टर के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर की रात 11.55 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) में 120 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ दक्षता और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए, जिसमें कंप्यूटर पर टाइपिंग की गति 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/वैधानिक निकायों में प्राइवेट सेक्रेटरी/सीनियर पीए/पीए/सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर कम से कम 5 वर्षों की नियमित सेवा का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) परीक्षा, कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए 1,500 रुपए के साथ बैंक शुल्क और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर)/पूर्व सैनिकों के लिए 750 रुपए के साथ बैंक शुल्क तय किया गया है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-26 15:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News