Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सूरत की जनता ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा- उनका भाषण हमें कुछ नया करने के लिए करता है प्रेरित


सूरत, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात को बड़ी सौगात देते हुए 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, उद्योगों को बढ़ावा देना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं की शुरुआत की गई।

सूरत, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात को बड़ी सौगात देते हुए 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, उद्योगों को बढ़ावा देना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं की शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''कांग्रेस पिछले 12 सालों से अपने लिए राजनीतिक मौके तलाशने के लिए अव्यवस्था और अनिश्चितता पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की जनता ने बार-बार उसे करारा जवाब दिया है। खासकर गुजरात की जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ''वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट भारत की प्राथमिकता को दिखाते हैं। आज वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक बड़े हिस्से का उद्घाटन किया गया है। इससे देश के दो प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।''

वहीं, पीएम मोदी के दौरे पर एक स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "पीएम मोदी का भाषण हमें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। अगर हम पीएम मोदी के काम को ध्यान से देखें तो उनसे बहुत कुछ अच्छा सीख सकते हैं। छोटी-छोटी बातें भी, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लोगों, हमारे परिवारों और हमारे देश में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और हमें विकास और बदलाव की ओर ले जा सकती हैं।"

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के संदेश का जनता पर गहरा असर पड़ा है। पीएम मोदी ने पर्यावरण के बारे में बहुत अच्छी बातें कही और सूरत की भी खूब तारीफ की। हम पीएम मोदी के बहुत आभारी हैं।"

वहीं, दूसरे स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री ने यहां इस बारे में विस्तार से बात की और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमारे साथ कई अहम संदेश साझा किए। उन्होंने मोटर वाहनों के इस्तेमाल से पेट्रोल बचाने के लिए की जा रही कोशिशों के बारे में बताया और इस दिशा में हो रहे काम की सराहना की। मैं प्रधानमंत्री का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी आते हैं तो विकास के तोहफे देकर जाते हैं। आज भी पीएम ने 18,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह सूरत के विकास के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। इससे जनता को काफी फायदा पहुंचने वाला है।"

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News