Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स


वेलिंगटन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। टी20 और वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच गुरुवार से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है। वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन चाय तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।

वेलिंगटन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। टी20 और वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच गुरुवार से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है। वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन चाय तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टॉम लैथम और डेवन कोनवे जल्दी आउट हो गए। लैथम 0 और कोनवे 4 के स्कोर पर आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हेनरी निकोलस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रचिन रवींद्र (15), डेरिल मिशेल (1) और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5) के विकेट गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने संभाला है। दोनों ने पहले दिन चाय तक टीम को और झटका नहीं लगने दिया।

चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 49 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन है। फिलिप्स और निकोलस 70 रन की साझेदारी कर चुके हैं। निकोलस 135 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि फिलिप्स 66 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अब तक कीवी बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली है। बुमराह ने 12 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। अंशुल कंबोज और आकाशदीप को 1-1 विकेट मिला है।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। भारत की प्लेइंग इलेवन में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-11-19 08:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News