Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'सूर्या के बल्ले से रन नहीं आ रहे, कप्तानी के लिए श्रेयस श्रेष्ठ विकल्प': सूर्यकुमार यादव के कोच अशोक असवालकर

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में बतौर कप्तान और खिलाड़ी अपनी जगह खोनी पड़ी है। सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच अशोक असवालकर ने उनके टीम में जगह खोने की वजह उनकी निराशाजनक फॉर्म को बताया है।

आईएएनएस से बात करते हुए अशोक असवालकर ने कहा, "पिछले डेढ़ साल से सूर्या के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व कप और सभी द्विपक्षीय सीरीज जीती है। लेकिन उनका अपना प्रदर्शन चिंताजनक रहा है। ऐसे में चयनकर्ता नए कप्तान के साथ जाना चाहते थे, और इसी वजह से कप्तानी में बदलाव किया गया है। सूर्या को टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

श्रेयस अय्यर को टी20 फॉर्मेट का नया कप्तान बनाया गया है। इस पर अशोक असवालकर ने कहा, "श्रेयस अय्यर बहुत अच्छा खेल रहे हैं, और कप्तानी भी बहुत अच्छी है। मुझे विश्वास है कि वह भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।"

टी20 टीम में 15 साल के विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है। वह टीम इंडिया में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। उनके चयन पर अशोक असवालकर ने कहा, "मैं शुरू से ही कह रहा था कि वह बहुत अच्छा खिलाड़ी हैं, और एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलेगा।"

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने पर क्रिकेट कोच सुखविंदर सिंह बावा ने आईएएनएस से कहा, "कप्तान इसलिए बदला गया है क्योंकि सूर्यकुमार यादव ज्यादा रन नहीं बना रहे थे। हो सकता है कि इसलिए नया कप्तान लाया गया हो। पिछले दो-तीन सालों में, वह पंजाब किंग्स के लिए भी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं।"

3 दिसंबर 2023 को भारत के लिए अपना आखिरी टी20 खेलने वाले श्रेयस बतौर कप्तान टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News