Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पलवल-नूंह में जासूसी का शक, पाकिस्तान कनेक्शन में 4 युवक हिरासत में, एजेंसियां अलर्ट

हरियाणा के पलवल, नूंह जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई केंद्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए Jammu and Kashmir पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की टीम भी पलवल पहुंची है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट काफी समय से बहीन और तावडू इलाके में सक्रिय था। उसके पाकिस्तान फरार होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने उससे जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी।

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों में एक बहीन थाना क्षेत्र के पावसर गांव का निवासी है, जो संदिग्ध एजेंट का करीबी बताया जा रहा है। अन्य दो युवक भी पलवल जिले के ही रहने वाले हैं, जबकि एक युवक नूंह से पकड़ा गया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2017 के दौरान ये युवक जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध पाकिस्तानी संपर्कों में आए थे। फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियां गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही हैं।

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News