पटना, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों जौहर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी विवाद का सामना कर रही हैं। गुरुवार को पटना में सामाजिक संगठनों ने इस पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने अभिनेत्री की तस्वीर पर कालिख भी पोती।
![]()
पटना, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों जौहर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी विवाद का सामना कर रही हैं। गुरुवार को पटना में सामाजिक संगठनों ने इस पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने अभिनेत्री की तस्वीर पर कालिख भी पोती।
सामाजिक संगठनों ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेत्री को माफी मांगने के लिए कहा है। उनका कहना है कि अगर स्वरा भास्कर ऐसा नहीं करती हैं तो वे देशभर में भारी प्रदर्शन करेंगे।
वहां मौजूद प्रदर्शनकारी कृष्ण कुमार (कल्लू) ने कहा, "अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जिस तरह क्षत्राणी महिलाओं के लिए अपमानित शब्द इस्तेमाल किए हैं, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इसलिए हमने स्वरा भास्कर की तस्वीर पर कालिख पोतकर विरोध जताया है। अगर 24 घंटे के अंदर वे माफी नहीं मांगेगी, तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।"
प्रदर्शनकारी भाई चंदन ने कहा, "स्वरा भास्कर को इस तरह हमारी क्षत्राणी महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। जिन मां-बहनों और भारत के लिए कुर्बानी देने वालों के लिए उन्होंने यह बात कही है, आज हम उनकी वजह से ही यहां खड़े हैं। वे कहती हैं कि अगर क्षत्राणी महिलाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर मैं होती तो उनके हरम में चली जाती तो मैं यह कहता हूं कि तुम्हें जाना है तुम जाओ। वे महिलाएं और कुर्बानी देने वाले लोग हमारे लिए अमर हैं, हमारे लिए पूजनीय है। उनकी वजह से हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं।"
सीमा कर्ना ने कहा, "स्वरा भास्कर का बयान अपमानजनक है। क्षत्रिय महिलाओं ने हमारे लिए जौहर किया था, उनके लिए ऐसे गंदे शब्दों का वो कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्हें इतनी बुद्धि तो होनी चाहिए। आखिर वह भी एक महिला है। इस लिहाज से तो वे इज्जत दे ही सकती हैं।"
उन्होंने कहा, "एक महिला होने के नाते स्वरा भास्कर का पहला काम दूसरी महिला को इज्जत देना होना चाहिए। पहली बात तो आपने इज्जत नहीं दी और ऊपर से कह रही हैं कि जौहर करने वाली क्षत्राणी गलत थीं। हम होते तो ऐसा नहीं करते, तो इनको कोई बताओ कि जौहर और शौहर में फर्क होता है। हालांकि इनको वो फर्क समझ नहीं आता है और उसी को दिखाने के लिए कालिख पोती गई है।"
--आईएएनएस
एनएस/वीसी
Leave A Reviews