Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने राजधानी में प्रवर्तन और निगरानी अभियान तेज किया


नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देशों के अनुरूप दिल्ली सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली भर में लगातार सघन निगरानी, निरीक्षण और प्रवर्तन गतिविधियां चलाईं।

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देशों के अनुरूप दिल्ली सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली भर में लगातार सघन निगरानी, निरीक्षण और प्रवर्तन गतिविधियां चलाईं।

खाद्य सुरक्षा की नियमित निगरानी प्रक्रिया के तहत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने राजधानी दिल्ली के विभिन्न खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से एक महीने कुल 217 खाद्य नमूने एकत्र किए। विभाग को इस अवधि के दौरानविभाग को 145 खाद्य विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से 133 नमूने निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए। वहीं, 12 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनके संबंध में संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से खारी बावली बाजार में चल रही एक घटिया मसाले बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ किया और संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालक के खिलाफ 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006' के तहत जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग अपने नियामक संबंधी प्रवर्तन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों के मामलों में समयबद्ध अभियोजन और न्यायालयों में मामलों की सक्रिय पैरवी के माध्यम से अपने लीगल तंत्र को भी मजबूत कर रहा है।

नियमों का पालन आसान बनाने के साथ व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन संबंधी बड़ी संख्या में आवेदनों का निस्तारण किया है। मई माह के दौरान कुल 503 लाइसेंस जारी किए गए, जबकि लाइसेंस नवीनीकरण के 753 आवेदनों (नवीनीकरण और संशोधनों से संबंधित) पर भी कार्रवाई की गई।

इसके अलावा 4010 रजिस्ट्रेशन जारी किए गए और 1000 रजिस्ट्रेशन आवेदनों (जो नवीनीकरण और संशोधनों से संबंधित थे) का भी निस्तारण किया गया। इन प्रयासों से नियामक निगरानी और ज्यादा मजबूत हुई है और पूरे दिल्ली में खाद्य व्यवसाय संचालकों के बीच नियमों के पालन करने को लेकर और अधिक बढ़ावा मिला है।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट वैज्ञानिक नमूना सैंपलिंग, लक्षित निरीक्षण, कानूनी प्रवर्तन और हितधारकों के साथ सक्रिय संवाद के माध्यम से अपने नियामक ढांचे को लगातार मजबूत बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विभाग खाद्य व्यवसाय संचालकों के बीच नियमों के पालन को बढ़ाने, खाद्य मिलावट पर रोक लगाने और खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट एक ऐसा सुरक्षित खाद्य व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में खाद्य आपूर्ति प्रणाली में जनता के विश्वास को और ज्यादा मजबूत करे।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News