Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तब्बू ने फिल्म 'निन्ने पेल्लाडाथा' के 30 साल पूरे होने पर मनाया जश्न, बोलीं- समय की कसौटी पर खरी उतरी कहानी


मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस तब्बू ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ नागार्जुन के साथ अपनी रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म 'निन्ने पेल्लाडाथा' के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस तब्बू ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ नागार्जुन के साथ अपनी रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म 'निन्ने पेल्लाडाथा' के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

सोमवार को तब्बू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कृष्णा वामसी की डायरेक्ट की हुई फिल्म की कुछ झलकियां शेयर कीं।

उन्होंने बताया कि 'निन्ने पेल्लाडाथा' एक ऐसी कहानी है जिसने बहुत से लोगों के दिलों को छुआ और समय की कसौटी पर खरी उतरी।

तब्बू ने आगे कहा कि इस फैमिली ड्रामा के गाने आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं।

'निन्ने पेल्लाडाथा' के 3 दशक पूरे होने पर, उन्होंने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, "एक ऐसी रोमांटिक कहानी जिसने दिल जीत लिए, एक ऐसी कहानी जो समय की कसौटी पर खरी उतरी, और ऐसे गाने जो पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं।

निन्ने पेल्लाडथा के सदाबहार जादू और तीन यादगार दशकों के इसके खूबसूरत सफर का जश्न मनाते हुए।"

पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए, कमेंट सेक्शन में लोगों ने कहा, "ओह माय गॉड, 30 साल हो गए और मुझे अब भी इससे प्यार है", और "यह मेरी अब तक की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।"

कृष्णा वामसी द्वारा लिखित और डायरेक्ट की गई 'निन्ने पेल्लाडाथा' को नागार्जुन ने अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया था।

इस प्रोजेक्ट में नागार्जुन ने सीनू और तब्बू ने महालक्ष्मी "पांडु" का किरदार निभाया था। इनके अलावा, चलपति राव, गिरी बाबू, चंद्र मोहन, आहुति प्रसाद, ब्रह्माजी, बनर्जी, रवि तेजा, सी.वी.एल. नरसिम्हा राव, जीवा, उत्तेज, पृथ्वीराज, लक्ष्मी, रमा प्रभा, मंजू भार्गवी, कविता, शानूर सना और रामाराजू जैसे कलाकारों ने भी इसमें अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के साथ-साथ, 'निन्ने पेल्लाडाथा' को कई अवॉर्ड्स भी मिले, जिनमें 1996 का 'तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी शामिल है।

बाद में इस फिल्म को तमिल में 'उन्नय्ये कल्याणम पन्निकिरेन' नाम से डब किया गया और कन्नड़ में 'प्रीथसोद थप्पा' टाइटल के साथ इसका रीमेक भी बनाया गया।

टेक्निकल क्रू की बात करें तो, इस ड्रामा का कैमरा वर्क के प्रसाद ने किया था, जबकि एडिटिंग का काम शंकर ने संभाला था। संदीप चौटा ने 'निन्ने पेल्लाडाथा' के लिए संगीत तैयार किया है, जो टॉलीवुड में उनका पहला काम है।

--आईएएनएस

एससीएच

Date & Time : 2026-10-05 23:55:08

Share:

Leave A Reviews

Related News